• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG के स्कूल में हुईं रहस्यमयी घटनाएं! एक हफ्ते से छात्राएं हो रही बेहोश, डॉक्टरों ने बताई वजह

डॉक्टरों की विशेष टीम ने स्कूल में प्रारंभिक जांच की जिसमें इसे फोबिया (डर के कारण मानसिक प्रभाव) बताया है। इसमें एक को देखकर दूसरों में भी डर बैठ जात...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 11 Aug 2025 11:04:55 AM (IST)Updated Date: Mon, 11 Aug 2025 11:36:15 AM (IST)
CG के स्कूल में हुईं रहस्यमयी घटनाएं! एक हफ्ते से छात्राएं हो रही बेहोश, डॉक्टरों ने बताई वजह
CG News: अभनपुर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राएं हो रही बेहोश। (फोटो AI)

HighLights

  1. डॉक्टरों की विशेष टीम ने की जांच।
  2. 6-7 छात्राएं अचानक चक्कर खाकर गिरी।
  3. डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया फोबिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि: अभनपुर के ग्राम कुर्रु स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से एक बेहद चौंकाने वाला और रहस्यमयी मामला सामने आया है। बीते एक सप्ताह से स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं एक के बाद एक बेहोश हो रही हैं। हैरानी की बात यह है कि इन घटनाओं में केवल लड़कियां ही शामिल हैं।

6-7 छात्राएं अचानक चक्कर खाकर गिरी

शनिवार को मामला और भी गंभीर हो गया जब एक साथ 6 से 7 छात्राएं अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इन बच्चियों का व्यवहार भी आज कुछ अलग ही था - कुछ छात्राएं चिल्ला रही थीं और कांप रही थीं। इन सभी छात्राओं को तत्काल अभनपुर के कृष्णा अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों में भय का माहौल है,


नई दुनिया ने ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचकर पूरे मामले की पड़ताल की। स्कूल के प्राचार्य, ग्राम सरपंच और एक पीड़ित छात्रा से भी खास बातचीत की गई। पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसे पहले कंपन महसूस हुआ और उसके बाद उसे कुछ भी याद नहीं है।

डॉक्टरों की विशेष टीम पहुंची स्कूल

शनिवार को ही ऊपरवारा से डॉक्टरों की विशेष टीम भी स्कूल पहुंची थी। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद इसे फोबिया (डर के कारण मानसिक प्रभाव) बताया है, जिसमें एक को देखकर दूसरों में भी डर बैठ जाता है और वह भी वैसा ही अनुभव करने लगते हैं।

गांव में दहशत का माहौल है और लोग डर के साए में जी रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि यह सब संयोग है या इसके पीछे कोई गहराई छिपी हुई है।

ये भी पढ़ें: 'ट्रैफिक मैन' महेश मिश्रा को स्वतंत्रा दिवस पर मिलेगा राष्ट्रपति पदक, 18 वर्षों से फैला रहे जागरूकता