• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ट्रैफिक मैन' महेश मिश्रा को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा राष्ट्रपति पदक, 18 वर्षों से फैला रहे जागरूकता

नगर सेना में नायक (लांस नायक) पद पर कार्यरत महेश मिश्रा पिछले लगभग 18 वर्षों से ट्रैफिक नियमों को लेकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।राष्ट्...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 11 Aug 2025 10:27:59 AM (IST)Updated Date: Mon, 11 Aug 2025 11:38:55 AM (IST)
'ट्रैफिक मैन' महेश मिश्रा को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा राष्ट्रपति पदक, 18 वर्षों से फैला रहे जागरूकता
छत्तीसगढ़ न्यूज: ट्रैफिक मैन नाम से मशहूर महेश मिश्रा को मिलेगा राष्ट्रपति पदक।

HighLights

  1. कोरिया जिले में ट्रैफिक मैन नाम से मशहूर हैं महेश मिश्रा।
  2. 15 अगस्त को सीएम विष्णुदेव साय करेंगे सम्मानित।
  3. सेवा कार्यों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी हैं अव्वल।

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर: कोरिया जिले के ट्रैफिक मैन के नाम से मशहूर महेश मिश्रा को उनकी वर्षों की अथक सेवा और जनजागरूकता के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। 15 अगस्त को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उन्हें यह पदक और सम्मान प्रदान करेंगे। इसके साथ ही उन्हें आउट आफ टर्न प्रमोशन भी दिया जाएगा।

ट्रैफिक जागरूकता को बना लिया जीवन का मिशन

नगर सेना में नायक (लांस नायक) पद पर कार्यरत महेश मिश्रा पिछले लगभग 18 वर्षों से ट्रैफिक नियमों को लेकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 500 से अधिक ट्रैफिक जागरूकता शिविर लगाए हैं, जिनमें करीब चार लाख से ज्यादा लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई है। विद्यालयों और महाविद्यालयों में अपने निजी खर्च पर अभियान चलाते हुए उन्होंने युवाओं को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और ट्रैफिक नियमों के पालन की अहमियत समझाई है। मिश्रा ने जरूरतमंद वाहन चालकों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए हैं और सड़कों के गड्ढे भरवाने जैसे ज़मीनी कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।


शिक्षा में भी नंबर वन

महेश मिश्रा न केवल सेवा कार्यों में बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी अव्वल हैं। उन्होंने संस्कृत, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र में गोल्ड मेडल हासिल किया है। वर्तमान में वे पीएचडी कर रहे हैं। वर्ष 2022 में उनका नाम इंडिया बुक आफ रिकार्ड में भी दर्ज हुआ था।

'यह मेरा नहीं, पूरे समाज का सम्मान है'

राष्ट्रपति पदक की घोषणा के बाद महेश मिश्रा ने कहा कि यह पदक केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे कोरिया जिले और समाज का सम्मान है। यह मुझे और अधिक ऊर्जा देगा कि मैं ट्रैफिक जागरूकता की इस मुहिम को और आगे ले जाऊं। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ का यह बेटा अब देश के नक्शे पर 'ट्रैफिक मैन' के नाम से जाना जाएगा।

छत्तीसगढ़ में जनसेवा की इस मिसाल ने यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण और मेहनत से कोई भी व्यक्ति समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है। राष्ट्रपति पदक मिलने की खबर से पूरे जिले में खुशी की लहर है।

ये भी पढे़ं: केंद्रीय निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में 9 राजनीतिक पार्टियों के रजिस्ट्रेशन कैंसिल