• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

राजनांदगांव में गोवंश हत्या के आरोपियों का शहर में निकाला जुलूस, एक दिन पहले थाने का हुआ था घेराव

कोतवाली पुलिस ने गोवंश की हत्या के आरोप में पकड़े गए दो आरोपितों का शहर में जुलूस निकाला।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 06:15:19 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 06:15:19 PM (IST)
राजनांदगांव में गोवंश हत्या के आरोपियों का शहर में निकाला जुलूस, एक दिन पहले थाने का हुआ था घेराव
गोवंश हत्या के आरोपियों का निकाला जुलूस, नईदुनिया

HighLights

  1. गोवंश हत्या के आरोपियों का निकाला जुलूस
  2. हिन्दू संगठनों ने थाने का किया था घेराव
  3. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और नाराजगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। शहर के गौरी नगर में गोवंश की हत्या के मामले ने शुक्रवार रात जमकर आक्रोश पैदा कर दिया। घटना से नाराज वार्डवासियों और हिंदू संगठनों ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली थाने का घेराव किया और सर्विस रोड जाम कर प्रदर्शन किया।

कोर्ट में पेश दोनों आरोपी

लोगों ने आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग भी उठाई। मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार को कोतवाली पुलिस ने गोवंश की हत्या के आरोप में पकड़े गए दो आरोपितों का शहर में जुलूस निकाला। इसके बाद दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया।


यह भी पढ़ें- रायपुर में 53 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार; गीजर और खिलौने से कैश जब्त

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव

शनिवार को कोतवाली पुलिस ने गोवंश की हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपितों का शहर में जुलूस निकाला। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और लोगों की नाराजगी को देखते हुए पुलिस की कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया न्यायालय के समक्ष होगी।

यह भी पढ़ें- सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही के चलते अधिकारियों पर गिरी गाज, PWD के 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस; विभाग ने 15 दिन में मांगा जवाब