• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में 53 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार; गीजर और खिलौने से कैश जब्त

पुलिस ने दोनों के कब्जे से 53 लाख रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल जब्त किए हैं।

By Akhil Kumar SharmaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 04:25:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 04:45:20 PM (IST)
रायपुर में 53 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार; गीजर और खिलौने से कैश जब्त
रायपुर में 53 लाख की हुई चोरी का खुलासा, नईदुनिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी किशोर बलवानी की एक्टिवा से 53 लाख रुपये से भरा बैग चोरी करने वाले मनीष यदु (39) और कमलेश कुशवाहा (36) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने वारदात से पहले एक सप्ताह तक व्यवसायी की रेकी की थी।

चोरी की रकम घर में गीजर, टीवी के पीछे और बच्चों के खिलौनों में छिपाकर रखी थी। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 53 लाख रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 54 लाख रुपये है। आरोपितों के तीन बैंक खाते भी फ्रीज कराए गए हैं।


पान खाने रुके व्यवसायी, बैग लेकर भागे आरोपित

पुलिस के अनुसार, शैलेंद्र नगर निवासी किशोर बलवानी की पंडरी कपड़ा मार्केट में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। नौ अक्टूबर को सुबह करीब 11:40 बजे वह एक्टिवा से दुकान जा रहे थे। वाहन के सामने के पायदान पर सफेद कपड़े के बैग में नकदी रखी थी। करीब 11:45 बजे कटोरा तालाब के संत कंवर राम चौक के पास अप्पू पान ठेले पर वह पान खाने रुके। लौटने पर बैग गायब मिला।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: हैदराबाद टी-20 मुकाबले से पहले टिकटों की कालाबाजारी, फ्री का पास 6,000 रुपये में बेचा, HCA के सदस्य समेत चार गिरफ्तार

हजारों कैमरों के फुटेज से पकड़ाए

शिकायत के बाद पुलिस की टीम जांच में जुटी। जांच के दौरान पुलिस को बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों के फुटेज मिले। आरोपित पहचान छिपाने के लिए बार-बार कपड़े बदल रहे थे और पुलिस से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने दोनों की पहचान की।

पूछताछ में उन्होंने वारदात स्वीकार की और बताया कि वे एक सप्ताह से व्यवसायी की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। चोरी की रकम का कुछ हिस्सा तीन बैंक खातों में जमा कराया गया था, जिन्हें फ्रीज करा दिया गया।

पहले भी अपराध दर्ज

मनीष यदु के विरुद्ध मारपीट और जुआ अधिनियम के मामले दर्ज हैं। वर्ष 2012 में आजाद चौक थाने में नकदी लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में भी उसके खिलाफ कार्रवाई हुई थी। कमलेश कुशवाहा भी मारपीट के मामले में जेल जा चुका है। कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन पुलिस ने की।

यह भी पढ़ें- रायपुर में तीन साल के मासूम को मां और सौतेले पिता ने बेरहमी से पीटा, हाथ तोड़ा, सिगरेट से दागा; बहन ने खोला राज