• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा, दोनों सजाएं चलेंगी साथ-साथ, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला

अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) विनय कुमार प्रधान की कोर्ट ने फैसला सुनाया है। दोनों आजीवन कारावास की सजाएं साथ-साथ चलेंगी। यह फैसला शुक्रवार को फास्ट ट्र...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 05:31:34 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 05:31:34 PM (IST)
रायपुर में दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा, दोनों सजाएं चलेंगी साथ-साथ, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला
आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. मर्डर केस में आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा
  2. जज विनय कुमार प्रधान की कोर्ट का फैसला
  3. पीड़ित माता-पिता को प्रतिकर देने के निर्देश

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। थनौद चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास कार में 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में आरोपी एस. कुमार साहू (22), निवासी कसेरुडीह, थाना पांडुका, जिला गरियाबंद को दुष्कर्म और हत्या का दोषी ठहराते हुए दोहरा आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) विनय कुमार प्रधान की कोर्ट ने फैसला सुनाया है। दोनों आजीवन कारावास की सजाएं साथ-साथ चलेंगी। यह फैसला शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट रायपुर में सुनाया गया। अभियोजन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक विजयश्री बिसेन ने पैरवी की।


ये था पूरा मामला

अभियोजन के अनुसार घटना 31 मई 2022 की है। सुबह करीब छह बजे मृतिका के पिता कोटवार हुलास राम ने घर पहुंचकर बताया कि थनौद चौक के पास पेट्रोल पंप के नजदीक एक कार में उनकी बेटी घायल हालत में है। पिता अपने बड़े भाई के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एस. कुमार साहू भी मौजूद था। कार के अंदर सामने की सीट पर युवती मृत अवस्था में मिली।

अभियोजन के अनुसार आरोपी का युवती के साथ प्रेम संबंध था। शादी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से युवती पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। जांच में दुष्कर्म के तथ्य भी सामने आए।

चाकू, कार और खून लगे कपड़े जब्त

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद किया। घटनास्थल से कार, कार की सीट पर लगा खून, मृतिका का मोबाइल और आरोपी के दो मोबाइल जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपित के खून लगे शर्ट, जींस अन्य सामान जब्त किए थे। मृतिका के कपड़े सहित अन्य सामग्री को भी सुरक्षित कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था।

विरल से विरलतम श्रेणी में नहीं आता मामला

न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि आरोपी ने 21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या की। मामले की परिस्थितियों को देखते हुए आरोपी के प्रति उदारता बरतने का कोई आधार नहीं है। कोर्ट ने यह भी माना कि यह मामला विरल से विरलतम श्रेणी में नहीं आता, इसलिए मृत्युदंड के बजाय आजीवन कारावास की सजा उचित है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में बड़ा हादसा टला, लिफ्ट में फंसे 7 से 8 अधिकारी-कर्मचारी, कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए

माता-पिता को प्रतिकर देने का निर्देश

न्यायालय ने मृतिका के माता-पिता को हुई गंभीर मानसिक पीड़ा और आर्थिक क्षति को देखते हुए उन्हें उचित प्रतिकर दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने का भी निर्देश दिया है। निर्णय की प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर को भेजने को कहा गया है, ताकि धारा 357-ए दंड प्रक्रिया संहिता और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की महिलाओं के संबंध में पीड़ित प्रतिकर योजना, 2018 के तहत उचित प्रतिकर प्रदान किया जा सके।