• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: नवा रायपुर में स्टंट करने वाले 128 बाइक और 6 कार ड्राइवरों पर कार्रवाई

रायपुर में पुलिस ने स्टंटबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 15 अगस्त को नवा रायपुर की सड़कों पर स्टंट करने पहुंचे 128 बाइक और 6 कार ड्राइवरो...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 17 Aug 2025 10:31:44 AM (IST)Updated Date: Sun, 17 Aug 2025 10:34:23 AM (IST)
CG News: नवा रायपुर में स्टंट करने वाले 128 बाइक और 6 कार ड्राइवरों पर कार्रवाई
पुलिस ने पकड़ी स्टंटबाजों की बाइक

HighLights

  1. रायपुर में स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई
  2. नवा रायपुर में पुलिस ने पकड़े 128 बाइकर्स
  3. स्टंट करके हुए पुलिस के सामने गिरा एक

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के दिन नवा रायपुर की सड़कों पर स्टंट करने पहुंचे बाइकर्स गैंग पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस की घेराबंदी में 128 दोपहिया वाहन और 6 कार चालक पकड़े गए। सभी पर तेज रफ्तार, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने, बिना नंबर और दस्तावेजी खामियों समेत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. प्रशांत शुक्ला और एएसपी अटल नगर विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में विशेष योजना बनाकर कार्रवाई की गई। डीएसपी सतीश ठाकुर व गुरजीत सिंह के नेतृत्व में 40 सदस्यीय टीम ने घेराबंदी कर स्टंटबाजों को पकड़ा। जब्त वाहन थाना राखी, मंदिर हसौद और अटल नगर यातायात थाने में रखे गए हैं।


स्टंट करते गिरा युवक

इसी दौरान स्टंट करते समय एक युवक गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भिजवाया, जहां उसका हाथ फैक्चर पाया गया।

रील बनाने के लिए करते हैं स्टंट

नवा रायपुर में बाइकर्स इंटरनेट मीडिया पर वीडियो और रील बनाने के लिए स्टंट करते हैं। इससे प्रेरित होकर कई युवा भी जोखिम उठाते हैं और कई बार हादसों में घायल या मौत का शिकार हो जाते हैं।

पुलिस को किया था चैलेंज

कुछ दिन पहले एक वीडियो प्रसारित हुआ था। उसमें बाइकर्स ने रील बनाई और 15 अगस्त को नवा रायपुर में स्टंट करने की बात कही। उसमें पुलिस को भी चैलेंज किया गया था। पुलिस ने वीडियो के आधार पर सभी बाइकर्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हुआ नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी, मचा हड़कंप

पुलिस ने की अपील

रायपुर पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि इंटरनेट मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो की नकल कर अपनी जान जोखिम में न डालें। स्टंट करना खतरनाक है, इससे चोट, विकलांगता या मौत भी हो सकती है। समझदारी दिखाते हुए सुरक्षित ढंग से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।