छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 53 अधिकारियों का तबादला, लिस्ट जारी
छत्तीसगढ़ शासन के GAD ने मंत्रालय स्तर पर प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली को सुचारू बनाने के उद्देश्य से सचिवालय सेवा के 53 कनिष्ठ सचिवालय सहायकों (Ju...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 06:28:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 06:28:54 PM (IST)
छत्तीसगढ़ मंत्रालय में 53 कनिष्ठ सचिवालय सहायकों का तबादलाHighLights
- छत्तीसगढ़ शासन ने 53 कनिष्ठ सहायकों के तबादले किए
- सामान्य प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किया
- नए विभागों में जल्द पदभार ग्रहण करने के निर्देश जारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंत्रालय स्तर पर प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली को सुचारू बनाने के उद्देश्य से सचिवालय सेवा के 53 कनिष्ठ सचिवालय सहायकों (Junior Secretariat Assistants) का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया है।
प्रमुख बिंदु
- तत्काल प्रभाव से लागू: यह स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से, अस्थाई रूप से और आगामी आदेश तक के लिए लागू किया गया है।
- कई विभागों में फेरबदल: गृह विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग (विभिन्न कक्ष व पूल), स्कूल शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, वित्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा अन्य महत्वपूर्ण विभागों के कनिष्ठ सचिवालय सहायकों के विभागों में परिवर्तन किया गया है।