• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Air India की फ्लाइट में बिजली सप्लाई फेल: डोर हुआ लॉक, विमान में सवार थे 160 यात्री...जानें फिर क्या हुआ

CG News: एयर इंडिया (Air India Flight) की ओर से इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। यात्रियों की सुरक्षा और...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 12 Aug 2025 08:06:22 AM (IST)Updated Date: Tue, 12 Aug 2025 08:07:52 AM (IST)
Air India की फ्लाइट में बिजली सप्लाई फेल: डोर हुआ लॉक, विमान में सवार थे 160 यात्री...जानें फिर क्या हुआ
Air India News:एअर इंडिया का डोर लाक, एक घंटे फंसे रहे यात्री।

HighLights

  1. घटनास्थल पर पहुंचे इंजीनियर।
  2. एयर इंडिया करेगी मामले की जांच।
  3. एक घंटे तक विमान में फंसे यात्री।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: दिल्ली से रायपुर आई एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक एआइ 2797 का दरवाजा रायपुर में लैंडिंग के बाद जाम हो गया। घटना रविवार की रात की है। यात्रियों को करीब एक घंटे तक विमान के अंदर ही रहना पड़ा। विमान में 160 यात्री थे।

यात्रियों में मची अफरा-तफरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट रात 8:15 बजे दिल्ली से रवाना होकर रात 10:05 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पहुंची। लैंडिंग के बाद जब विमान का दरवाजा नहीं खुला, तो यात्रियों में चिंता फैल गई। इस स्थिति को देखते हुए इंजीनियरों को तुरंत घटनास्थल पर बुलाया गया। एक घंटे की मेहनत के बाद अंततः विमान का दरवाजा खोला गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दरवाजा बिजली की सप्लाई फेल होने के कारण लाक हो गया था। इस घटना ने यात्रियों के लिए असुविधा उत्पन्न की, लेकिन समय पर कार्रवाई के चलते सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल सके।


मामले की होगी जांच

एयर इंडिया की ओर से इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा एयरलाइन की प्राथमिकता है। इस प्रकार की घटनाएं एयरलाइन सेवाओं की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लगाती हैं, जिसके लिए एयर इंडिया को गंभीरता से विचार करना होगा।

ये भी पढ़ें: कार रुकवाई और जबरन अंदर घुसे... दिनदहाड़े हथियारों के बल पर कारोबारी से 15 लाख की लूट