• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में उपभोक्ता आयोग का फैसला, बीपी-शुगर के आधार पर मेडिक्लेम खारिज करना सेवा में कमी

रायपुर जिला उपभोक्ता आयोग ने मैक्स बुपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को बीपी और शुगर का बहाना बनाकर वैध क्लेम खारिज करने पर फटकार लगाई है।

By Goswami SahuEdited By: Pragya Prasad
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 12:17:51 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 12:21:40 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर में उपभोक्ता आयोग का फैसला, बीपी-शुगर के आधार पर मेडिक्लेम खारिज करना सेवा में कमी
रायपुर जिला उपभोक्ता आयोग का महत्वपूर्ण फैसला। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. बीपी और शुगर कोई लाइलाज या गंभीर बीमारी नहीं: आयोग
  2. 45 दिनों में भुगतान के निर्देश, देरी पर सात प्रतिशत ब्याज
  3. रायपुर जिला उपभोक्ता आयोग का महत्वपूर्ण फैसला

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। बीमा क्लेम ठुकराने के मामले में रायपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (अतिरिक्त पीठ) ने मैक्स बुपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को भुगतान का आदेश दिया है। आयोग ने कहा कि उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी सामान्य समस्याओं को गंभीर या पुरानी बीमारी बताकर वैध दावा खारिज करना अनुचित व्यापार व्यवहार और सेवा में कमी है।

धमतरी निवासी 69 वर्षीय भोलानाथ अग्रवाल ने 2018 में कंपनी से 10 लाख रुपये की ‘हेल्थ कंपेनियन’ मेडिक्लेम पालिसी ली थी। पालिसी जारी होने से पहले 31 अगस्त 2018 को निदान पैथोलाजी लैब में उनका मेडिकल चेकअप हुआ, जिसकी रिपोर्ट सामान्य थी।


दिसंबर 2018 में सीने में तकलीफ के बाद उन्हें रायपुर के नारायण हृदयालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज पर एक लाख 78 हजार 295 रुपये खर्च हुए। कैशलेस इलाज का आवेदन कंपनी ने यह कहते हुए ठुकरा दिया कि अग्रवाल को पहले से शुगर और बीपी था, जिसकी जानकारी प्रपोजल फार्म में नहीं दी गई। कंपनी ने 27 फरवरी 2019 को दावा खारिज कर दिया और 26 दिसंबर 2018 को पालिसी रद कर दी।

यह भी पढ़ें- रायपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की जेल, कोर्ट ने पीड़िता को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश

पुरानी बीमारी का बहाना बनाना अनुचित

सुनवाई के दौरान आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुन्डू और सदस्य डा. आनंद वर्गीस ने कहा कि जब पालिसी देने से पहले कंपनी ने खुद मेडिकल जांच कराई थी और परिवादी स्वस्थ पाए गए थे, तो बाद में पुरानी बीमारी का बहाना बनाना पूरी तरह अनुचित है। उच्च रक्तचाप और मधुमेह ऐसी बीमारियां नहीं हैं, जिनका कोई स्थायी इलाज न हो। जब तक इनसे जुड़ी कोई गंभीर जटिलता साबित न हो, केवल इसी आधार पर किसी का मेडिक्लेम नहीं रोका जा सकता।

यह भी पढ़ें- रायपुर में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपित को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

45 दिनों के भीतर भुगतान के निर्देश, देरी पर लगेगा सात प्रतिशत ब्याज

जिला उपभोक्ता आयोग ने परिवादी भोलानाथ अग्रवाल के पक्ष में फैसला सुनाते हुए मैक्स बुपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को आदेशित किया है कि वह इलाज खर्च के रूप में एक लाख 78 हजार 295 रुपये, मानसिक क्षतिपूर्ति 10 हजार, वाद व्यय खर्च पांच हजार रुपये का भुगतान 45 दिनों के भीतर करे। निर्धारित समय तक भुगतान नहीं करने पर कंपनी को आदेश दिनांक से लेकर भुगतान की तिथि तक 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी चुकाना होगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।