• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anti Naxal Operation: नक्सलियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी… एक साथ पेट्रोलिंग कर रही महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पुलिस

हाल के दिनों में नक्सलियों के खिलाफ बड़े अभियान चलाए गए हैं। यही कारण है कि नक्सलियों की कमर टूट गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई बैठक...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 10 Dec 2024 11:49:10 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Dec 2024 01:05:43 PM (IST)
Anti Naxal Operation: नक्सलियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी… एक साथ पेट्रोलिंग कर रही महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पुलिस
नक्सल ऑपरेशन में जुटे सुरक्षा बल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के स्थित है मुरकुडडोह बेस कैंप
  2. घने जंगल के बीच यहीं मिलती है तीनों राज्यों की सीमाएं
  3. घटना को अंजाम देने के बाद यही से फरार होते हैं नक्सली

नईदुनिया, रायपुर (Anti Naxal Operation)। नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक, तीन राज्यों (मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़) की पुलिस मुरकुडडोह बेस कैंप में पेट्रोलिंग कर रही है।

नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में मुरकुडडोह बेस कैंप का अहम स्थान है। यहां महाराष्ट्र की C-16, मध्य प्रदेश की हाफ फोर्स और छत्तीसगढ़ की डीआरजी फोर्स पेट्रोलिंग करती है।

naidunia_image

एक इनामी सहित दो नक्सली गिरफ्तार

इस बीच बीजापुर से खबर है कि डीआरजी बीजापुर व थाना नैमेड़ के जवानों ने रविवार को मोसला-दुरधा के जंगल से कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या में शामिल एक लाख के इनामी नक्सली सन्नू कोरसा ऊर्फ गुट्टा व पंडरू उरसा को गिरफ्तार किया है।

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवान मोसला-दुरधा के जंगल की ओर गए थे। वहां पांच दिसंबर24 को कडेर के भूतपूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या में शामिल एक लाख के इनामी मोसला अध्यक्ष सन्नू कोरसा ऊर्फ गुट्टा व पंडरू उरसा को पकड़ा गया।


पकड़े गए नक्सलियों से घटना में शामिल अन्य नक्सलियों के सबंध में जानकारी मिली है, जिसके आधार पर घटना में शामिल अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है। दोनों नक्सलियों के विरूद्ध थाना नैमेड़ में कार्रवाई उपरांत रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

naidunia_image

यहां भी क्लिक करें - सीधी लड़ाई में मात खा रहे नक्सली, आसान टारगेट पर साध रहे निशाना

नक्सलियों ने की महिला की हत्या

एक अन्य घटना में छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ग्राम लोदेड़ पटेलपारा निवासी महिला यालम सुकरा पति यालम रामैया (40) की नक्सलियों द्वारा अपहरण कर लोदेड़ से 3 किमी की दूरी पर बड़ें पहाड़ जंगल में ले जाकर गला घोंट कर हत्या कर दी गई।

मौके पर प्रतिबंधित भाकपा नक्सल संगठन मद्देड़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा बरामद हुआ है, जिसमें नक्सलियों द्वारा उनके मूवमेंट की सूचना पुलिस को लगातार देने के कारण 18 नंवबर को ग्रेहाउण्ड से हुए एनकाउंटर में सात नक्सलियों के मारे जाने का जिक्र किया गया है।

यहां भी क्लिक करें - छत्तीसगढ़ में बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़

नक्सलियों के द्वारा पर्चा में मृतक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर उसकी हत्या की गई है। थाना मद्देड़ द्वारा शव बरामद कर अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों द्वारा लोदेड़ गांव से पति-पत्नी का अपहरण कर जंगल की और ले गये। जहां इनके साथ मार-पीट की गई। पति के सामने ही महिला यालम सुकरा की रस्सी के फंदे पर लटका कर हत्या की गई। मृतका का परिवार गांव खेती किसानी का काम करता है।