• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में पार्ट टाइम जॉब के झांसे में असिस्टेंट प्रोफेसर से 82 हजार की ठगी, दस्तावेज ब्लॉक करने का दिखाया डर

रायपुर में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर साइबर ठगों ने असिस्टेंट प्रोफेसर को दस्तावेज ब्लॉक करने का डर दिखाकर अलग-अलग बहानों से 82,250 रुपये ठग लिए।

By Saurab MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 03 Jul 2026 11:51:22 AM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jul 2026 11:51:22 AM (IST)
रायपुर में पार्ट टाइम जॉब के झांसे में असिस्टेंट प्रोफेसर से 82 हजार की ठगी, दस्तावेज ब्लॉक करने का दिखाया डर
असिस्टेंट प्रोफेसर से ठगी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पार्ट टाइम जॉब का झांसा दिया।
  2. दस्तावेज ब्लॉक करने का डर दिखाया।
  3. असिस्टेंट प्रोफेसर से 82,250 ठगे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। पार्ट टाइम नौकरी की तलाश एक असिस्टेंट प्रोफेसर को महंगी पड़ गई। साइबर ठगों ने ऑनलाइन डाटा एंट्री जॉब दिलाने का झांसा देकर पहले दस्तावेज और बैंक कार्ड ब्लॉक करने का डर दिखाया, फिर अलग-अलग बहानों से उनसे 82,250 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।

जब ठगों ने और पैसे की मांग की और कोई रकम वापस नहीं की, तब पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ। मामले की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


क्विकर पर आवेदन के बाद शुरू हुई ठगी

पुलिस के अनुसार टैगोर नगर निवासी भूमिका मिश्रा रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी, धनेली में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्होंने 28 जून को घर बैठे पार्ट टाइम डाटा एंट्री जॉब की तलाश में गूगल के माध्यम से क्विकर वेबसाइट पर आवेदन किया था। आवेदन के कुछ ही समय बाद एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल और व्हाट्सएप संदेश आया, जिसमें नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया।

दस्तावेज ब्लॉक करने का डर दिखाकर वसूले पैसे

ठगों ने दावा किया कि कॉल रिसीव नहीं करने के कारण उनके दस्तावेज और कार्ड पांच वर्ष के लिए ब्लॉक कर दिए जाएंगे। साथ ही 70 हजार रुपये का चालान भरने की बात कहकर उन्हें डराया गया। इसके बाद फार्म कैंसिल कराने और प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में पहले 1,950 रुपये, फिर 4,500-4,500 रुपये, 12,600 रुपये, दो बार 16,350-16,350 रुपये और अंत में 26 हजार रुपये जमा कराने के लिए कहा गया।

82,250 रुपये गंवाने के बाद दर्ज कराई शिकायत

ठगों ने भरोसा दिलाया कि अंतिम भुगतान के बाद पूरी राशि वापस कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस तरह भूमिका मिश्रा से कुल 82,250 रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की चरण पादुका योजना हाई कोर्ट में फंसी, 50 करोड़ के टेंडर पर विवाद