• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Illegal Conversion: रायपुर में अब स्कूली बच्चों के मतांतरण की कोशिश, पुलिस ने 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार

रायपुर में स्कूली बच्चों को बरगला कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। जिसमें हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने 3 महिलाओं को...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 28 Jun 2025 11:44:11 AM (IST)Updated Date: Sat, 28 Jun 2025 11:44:11 AM (IST)
CG Illegal Conversion: रायपुर में अब स्कूली बच्चों के मतांतरण की कोशिश, पुलिस ने 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार
मतांमरण करवाने की कोशिश करती महिलाएं गिरफ्तार

HighLights

  1. स्कूली बच्चों का धर्म बदलने की कोशिश
  2. मतांतरण के लिए बहला रहीं थी महिलाएं
  3. पुलिस ने 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी रायपुर में जबरन धर्मांतरण का एक और मामला सामने आया है। जहां स्कूली बच्चों को बरगलाकर ईसाई धर्म को मानने के लिए कहा जा रहा था। ऐसा करने वाली 3 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

naidunia_image

शुक्रवार को सुबह माधवराव सप्रे उच्चतर माध्यमिक शाला के बाहर तीन महिलाएं पहुंचीं और बच्चों से पूछा कि कौन-कौन चर्च जाता है। जो नहीं जाते, उन्हें चर्च जाना चाहिए। साथ ही महिलाओं ने कहा कि हिंदू देवी -देवता से ज्यादा श्रेष्ठ प्रभु यीशु हैं। ऐसा कहकर महिलाएं बच्चों को बरगला रही थीं। चर्च जाने के लिए दबाव बनाने वाली तीन महिलाओं ममता चौहान, नम्रता चौहान और विभा मसीह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


बच्चों को दिया प्रलोभन

जानकारी के अनुसार, थाने में महिलाओं के खिलाफ शिकायत की गई है कि वे प्रभु यीशु मसीह को श्रेष्ठ बताते हुए हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रही थीं। चर्च जाने और प्रभु यीशु को मानने के लिए प्रलोभन दे रहीं थीं। महिलाएं, बच्चों से कह रहीं थी कि हिंदू देवी देवताओं को मानने वालों को कष्ट भोगना पड़ता है।

हिंदू देवी देवता को कहा अपशब्द

बता दें कि स्कूल के चार दोस्त उदय भान सिंह, भावेश फुटान, राकेश धीवर और सत्यम फुटान स्कूल से अपने घर जाने को निकले। हनुमान मंदिर के पास तीनों महिलाएं पहुंची और कहने लगी कि इसाई धर्म से जुड़ जाओ। महिलाओं ने हिंदू देवी देवता के बारे में अपशब्द कहा। उदयभान सिंह को यह सुनकर बुरा लगा और उसने अपने भाई पंकज फुटान को फोन किया। इसके बाद हिंदू संगठन के युवा पहुंचे और थाने में शिकायत की। शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें: Dongargarh Yoga Ashram Case: ढोंगी तरुण के पास यूरोप से आ रहा था पैसा... विदेशी फंडिंग की जांच शुरू

गौरतलब है कि प्रदेश की राजधानी सहित अलग-अलग हिस्सों से आए दिन जबरन या बहलाफुसला कर धर्मांतरण की कोशिश के मामले सामने आ रहे हैं। जिसके खिलाफ हिंदू संगठनों की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है। साथ ही ऐसे मामलों की शिकायत पर पुलिस भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।