• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dongargarh Yoga Ashram Case: ढोंगी तरुण के पास यूरोप से आ रहा था पैसा... विदेशी फंडिंग की जांच शुरू

Dongargarh Yoga Ashram Case में नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को जांच में कथित योग गुरु तरुण को विदेशी फंडिंग मिलने के प्रमाण मिले हैं। ऐसे में जांच ने ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 28 Jun 2025 08:34:15 AM (IST)Updated Date: Sat, 28 Jun 2025 08:34:15 AM (IST)
Dongargarh Yoga Ashram Case: ढोंगी तरुण के पास यूरोप से आ रहा था पैसा... विदेशी फंडिंग की जांच शुरू
विदेशी फंडिंग की जांच शुरू

HighLights

  1. 42 एकड़ में डोंगरगढ़ में है फार्महाउस
  2. 6 करोड़ रुपये में खरीदी गई थी यह जमीन
  3. बड़ा आयुर्वेदिक उपचार केंद्र बनाने का दावा

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव: डोंगरगढ़ में गिरफ्तार आरोपी योगी तरुण उर्फ कांतिलाल अग्रवाल के प्रकरण में पुलिस की जांच अब एक नई दिशा में बढ़ रही है। तरुण के यूरोपियन कनेक्शन और एनजीओ को मिलने वाली विदेशी फंडिंग के कारण यह Yoga Ashram Case गंभीर हो गया है। पुलिस को संदेह है कि तरुण विदेश से फंडिंग प्राप्त कर भारत में किसी अन्य संस्था को आर्थिक सहायता पहुंचा रहा था।

बता दें कि डोंगरगढ़ स्थित आश्रम से कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि तरुण ने 42 एकड़ जमीन खरीदने के लिए करोड़ों रुपये कहां से प्राप्त किए। योगी तरुण का गोवा में योगाश्रम संचालित करना और डोंगरगढ़ में करोड़ों का निवेश करना कई सवाल खड़े कर रहा है।


जांच एजेंसियों की हो सकती है एंट्री

उसकी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, वह यूरोप में उच्च दरों पर योग प्रशिक्षण की पेशकश कर रहा है। यह संकेत करता है कि उसका यूरोप के लोगों से संपर्क मजबूत है। इस मामले में बड़ी जांच एजेंसियों की एंट्री की संभावना है।

10 लाख तक लेता था फीस

योगी तरुण का रिसार्ट गोवा के पटनेम बीच पर स्थित है, जहां वह 10 लाख रुपये तक चार्ज करता है। उसकी वेबसाइट पर चार अलग-अलग कैटेगरी के पैकेज उपलब्ध हैं। यह वेबसाइट भी वर्ष 2024 में तैयार की गई है। जबकि तरुण 10 सालों से गोवा में योगाश्रम चलाने की बात कहता है।

अचानक बना करोड़ों की संपत्ति का मालिक

योगी तरुण सामान्य पृष्ठभूमि से आता है और उसने गोवा में बारटेंडर के रूप में काम शुरू किया था। अब वह करोड़ों की संपत्तियों का मालिक है। उसकी संपत्ति के स्रोत की जांच महत्वपूर्ण है।

फार्म हाउस से मिला अनैतिक सामान

पुलिस ने 24 जून को योगी तरुण को गिरफ्तार किया था। उसने दावा किया है कि वह 10 एनजीओ से जुड़ा हुआ है और 100 देशों की यात्रा कर चुका है, जिसमें अधिकांश यूरोप में की गई हैं। डोंगरगढ़ में उसके फार्महाउस से दो किलो गांजा और अन्य अनैतिक सामग्री बरामद की गई थी।

इस पूरे मामले में जांच को लेकर एसडीओपी, डोंगरगढ़ आशीष कंजाम का कहना है कि यह जांच की जाएगी कि योगी तरुण के दावों में कितनी सच्चाई है। साथ ही एनजीओ के आर्थिक मामलों की जांच भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ;योगी या भोगी... बार टेंडर से करोड़पति 'बाबा' बना तरुण उर्फ कांति, गोवा में चलाता था रिसॉर्ट जैसा योगाश्रम

वहीं पूर्व पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी का कहना है कि इस मामले में इंटेलिजेंस एजेंसियों की जांच आवश्यक है, ताकि अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का पता लगाया जा सके। स्टेट इंटेलिजेंस और सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो ऐसे प्रकरणों में काम करेंगे। अगर कोई गठजोड़ निकलता है तो आगे भी उसमें कार्रवाई हो सकती है।