• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

खुदको डॉक्टर बता शादी वेबसाइट पर की दोस्ती, ब्लैकमेल कर महिला कॉन्स्टेबल से 4 लाख वसूल लिए

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला कॉन्स्टेबल को शादी डॉट कॉम के जरिए ठगने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। खुद को डॉक्टर बत...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Manoj Dubey
Publish Date: Tue, 09 Dec 2025 10:59:03 AM (IST)Updated Date: Tue, 09 Dec 2025 10:59:30 AM (IST)
खुदको डॉक्टर बता शादी वेबसाइट पर की दोस्ती, ब्लैकमेल कर महिला कॉन्स्टेबल से 4 लाख वसूल लिए
ब्लैकमेल कर महिला कॉन्स्टेबल से 4 लाख वसूल लिए। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक्सटॉर्शन का मामला दर्ज
  2. आरोपी ने रायपुर में दुष्कर्म का प्रयास भी किया
  3. फोटो एडिट कर धमकी, फिर वसूले 4 लाख रुपये

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला कॉन्स्टेबल को शादी डॉट कॉम के जरिए ठगने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। खुद को डॉक्टर बताने वाले आरोपी ने महिला कॉन्स्टेबल को पहले विश्वास में लिया, फिर उसकी फोटो एडिट कर अश्लील तस्वीर में बदलकर वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपित ने महिला कॉन्स्टेबल को डराकर 4 लाख रुपये वसूली कर लिए।

शादी वेबसाइट पर हुई थी जान-पहचान

जानकारी के अनुसार पीड़िता महिला कॉन्स्टेबल की जान-पहचान आरोपी से शादी डॉट कॉम पर हुई थी। आरोपी ने स्वयं को दिल्ली का डॉक्टर बताकर महिला को झांसे में लिया। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत होने लगी। आरोपी ने महिला कॉन्स्टेबल को अपने भरोसे में लेने के लिए अच्छी-अच्छी बातें की। कुछ दिनों के बाद महिला कॉन्स्टेबल उसके भरोसे में आ गई।


रायपुर में दुष्कर्म का प्रयास

पीड़ित महिला कॉन्स्टेबल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी रायपुर आया था और इसी दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ बदसलूकी की। पीड़ित महिला कॉन्स्टेबल के अनुसार इसके बाद जब दोनों के बीच संबंध बिगड़ गया तो आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

फोटो एडिट कर धमकी, फिर वसूले 4 लाख रुपये

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला कॉन्स्टेबल की तस्वीरों को एडिट कर उन्हें अश्लील फोटो में बदल दिया। इसके बाद वह उन्हें वायरल करने की लगातार धमकी देने लगा। आरोपी ने महिला कॉन्स्टेबल को मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित कर दिया कि वह पैसे की उसकी मांग मान गई। इस तरह आरोपी ने महिला कॉन्स्टेबल से 4 लाख रुपये वसूल लिए।

यह भी पढ़ें- CG News: परिचित ऑटो चालक के साथ गई स्कूली शिक्षिका, पति से मांगी पांच लाख की फिरौती, गिरफ्तार

महिला की शिकायत पर एफआइआर दर्ज

पीड़ित महिला कॉन्स्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 308, 318, 351, 62 और 64 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू हो गई है और आरोपी की तलाश जारी है।