• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सात वार्डों में निर्विरोध जीती भाजपा मुख्यमंत्री बोले- अच्छा संकेत है

कई वार्ड्स में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने या नामांकन दाखिल ही नहीं करने की वजह से भाजपा को निर्विरोध जीत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु द...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Sat, 01 Feb 2025 11:49:16 AM (IST)Updated Date: Sat, 01 Feb 2025 01:58:50 PM (IST)
सात वार्डों में निर्विरोध जीती भाजपा मुख्यमंत्री बोले- अच्छा संकेत है
राजधानी रायपुर के इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।

HighLights

  1. बिलासपुर निगम वार्ड 13 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया है।
  2. कटघोरा नगर पालिका वार्ड 13 में प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल ही नहीं किया।
  3. कटघोरा नगर पालिका के वार्ड 18 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। नगरीय निकायों में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत हो रही है। इसे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ये अच्छा संकेत है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राजधानी में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को खूब उत्साह जगाया।

प्रदेश के सात वार्डों में भाजपा की निर्विरोध जीत हुई है। इनमें बिलासपुर निगम वार्ड 13 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया है। कटघोरा नगर पालिका वार्ड 13 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल ही नहीं किया। कटघोरा नगर पालिका के वार्ड 18 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया।


दुर्ग नगर निगम के वार्ड नंबर 21 में किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। रायगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 45 में कांग्रेस के प्रत्याशी ने नाम वापस किया, तो भाजपा के प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई। इसी तरह भिलाई नगर निगम के वार्ड नंबर 35 में भी भाजपा के प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई है।

कांग्रेस राज में हर तरफ था भ्रष्टाचार- CM

कांग्रेस को घेरते हुए सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में हर तरफ भ्रष्टाचार था। शराब, कोयला, बालू, डीएमएफ, महादेव एप घोटाला ये सब कांग्रेस ने किया। छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य को खराब किया, पीएससी जैसी संस्था को बदनाम किया।

इससे जनता का विश्वास कांग्रेस सरकार से उठ गया था। आज पीएससी घोटाले की जांच सीबीआइ कर रही है, जिसके दोषी जेल के अंदर है, उनकी बेल नहीं हो रही है। कोयला और शराब के घोटालेबाज भी जेल के अंदर हैं।

इस सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे व अन्य मौजूद रहे।

naidunia_image

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह से मिलने के लिए पहुंचे सत्यनारायण शर्मा व अन्य कांग्रेसी नेता।

धमतरी के मेयर प्रत्याशी पर आरोप निराधार- कांग्रेस

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह से कांग्रेस के पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में नेताओं ने शुक्रवार को मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही धमतरी से महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा के चुनाव में भाग लेने की अनुमति मांगी है।

यह भी पढ़ें- सावधान! रिश्वत देने पर भी हो सकती है जेल, पढ़ लें CG High Court का ये आदेश

राज्य निर्वाचन आयुक्त को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि धमतरी से महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन फार्म निरस्त किया गया है। नगर निगम के कार्य में ठेकेदार के रूप में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष हित रखने का आरोप लगाया गया है।

यह भ्रामक, बेबुनियाद और विधि के खिलाफ है, क्योंकि आपत्तिकर्ता की ओर से कोई भी दस्तावेज साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत नही किया गया है। अभ्यर्थी पूर्व में ठेकेदार रहा है, जिसका कार्य पूर्णता का प्रमाण-पत्र भी नगर पालिक निगम धमतरी की ओर से जारी किया गया है। उन्हें चुनाव में भाग लेने की अनुमति का यथाशीघ्र आदेश प्रदान किया जाए।

यह भी पढ़ें- Bhilai Steel Plant: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, लोडिंग के दौरान एक वर्कर मौत

दीक्षा समारोह पर भी जताई आपत्ति

कांग्रेस ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में शनिवार को होने वाले दीक्षा समारोह पर आपत्ति जताते हुए निर्वाचन आयुक्त से रोक लगाने की मांग की है। आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। ऐसी स्थिति में दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य अतिथि सीएम विष्णु देव साय और विशिष्ट अतिथि मंत्री रामविचार नेताम हैं। यह आदर्श आचार संहिता के नियमों के विरुद्ध है।