• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फरार हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के रायपुर स्थित घर पर चला बुलडोजर, तोड़ दिया सूदखोरों का ऑफिस

रायपुर के फरार हिस्ट्री-शीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपियों के घर में बनाए हुए अवैध ऑफिस पर नगर निगम ने बुल्डोजर चलाकर ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 27 Jul 2025 11:31:14 AM (IST)Updated Date: Sun, 27 Jul 2025 11:51:36 AM (IST)
फरार हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के रायपुर स्थित घर पर चला बुलडोजर, तोड़ दिया सूदखोरों का ऑफिस
तोमर बंधुओं के ऑफिस पर चला बुल्डोजर

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर और सूदखोर भाइयों रोहित और वीरेंद्र तोमर के खिलाफ पुलिस और नगर निगम प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। सरेंडर के लिए दिए गए पर्याप्त समय के बावजूद हाजिर नहीं होने पर, रविवार सुबह पुलिस और निगम का संयुक्त अमला भारी बल के साथ भाठागांव स्थित उनके आलीशान घर पहुंचा और अवैध रूप से बने दफ्तर को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया।

पुलिस और निगम की दस्तावेजी जांच में यह बात सामने आई थी कि तोमर बंधुओं ने बिना नक्शा पास कराए और अवैध रूप से इस दफ्तर का निर्माण किया था। निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह निर्माण पूरी तरह से अनधिकृत था, जिसके चलते इसे तोड़ने की कार्रवाई की गई है।


कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह के विरोध की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। निगम अमले ने दफ्तर में रखे सामान को पहले बाहर निकाला और फिर बुलडोजर की मदद से पूरे ढांचे को गिरा दिया।

सुशासन के साथ सुदर्शन चक्र भी है: विजय शर्मा

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में Twitter) अकाउंट पर बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा:

विष्णुदेव-सरकार में

“सुशासन है तो चक्र सुदर्शन भी है”

किसी मंत्री-मुख्यमंत्री जी के साथ फोटो खिचवाने से कोई क़ानून से बड़ा नहीं हो जाता।

अपराधी तोमर ने अनेक लोगों को पीड़ा पहुंचाई है। #जय_बुलडोजर pic.twitter.com/oR9NfRDwZJ

— Vijay sharma (@vijaysharmacg) July 27, 2025

“विष्णुदेव‑सरकार में ‘सुशासन है तो चक्र सुदर्शन भी है’। किसी मंत्री-मुख्यमंत्री के साथ फोटो खींचवाने से कोई कानून से बड़ा नहीं हो जाता। अपराधी तोमर ने अनेक लोगों को पीड़ा पहुंचाई है। #जय_बुलडोजर”

दो महीने से फरार, इनाम भी घोषित

उल्लेखनीय है कि रोहित और वीरेंद्र तोमर पिछले दो महीने से फरार चल रहे हैं। दोनों भाइयों पर सूदखोरी, जबरन वसूली, मारपीट और जमीन पर अवैध कब्जे जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को फरार घोषित कर उन पर इनाम का भी ऐलान किया है। अब तक इस मामले में उनके सात से अधिक रिश्तेदारों और करीबियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो उनके इस अवैध कारोबार में सहयोगी थे।

संपत्ति कुर्क करने की भी तैयारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तोमर बंधुओं के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई के बाद अब उनकी अन्य संपत्तियों को भी कुर्क करने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि अपराधियों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई से शहर में सूदखोरों और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है।