• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: फर्जी खरीददारी दिखाकर 19.65 करोड़ के GST की चोरी, कारोबारी गिरफ्तार

जीएसटी विभाग ने फर्जी व्यवसायियों से खरीदी दिखाकर कर चोरी के मामले में व्यापारी अंकित सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 21 Aug 2025 09:00:13 AM (IST)Updated Date: Thu, 21 Aug 2025 09:07:41 AM (IST)
CG News: फर्जी खरीददारी दिखाकर 19.65 करोड़ के GST की चोरी, कारोबारी गिरफ्तार
फर्जी खरीदी दिखाकर 19.65 करोड़ GST धोखाधड़ी

HighLights

  1. कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की कार्रवाई
  2. महावीर मोल्ड्स इंडिया के संचालक को किया गिरफ्तार
  3. फर्जी खरीदी दिखाकर 19.65 करोड़ GST धोखाधड़ी

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर: राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने बुधवार को 19.65 करोड़ रुपये की कर चोरी का भंडाफोड़ किया है। विभाग ने मामले में महावीर मोल्ड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संचालक अंकित सिंह को गिरफ्तार किया है।

विभागीय जांच में सामने आया कि कारोबारी अंकित सिंह ने वर्ष 2024–25 और 2025–26 में 18 फर्जी व्यवसायियों से खरीदी दिखाकर लगभग 19.65 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) प्राप्त किया। इस धोखाधड़ी के चलते राज्य को भारी वित्तीय क्षति पहुंची। विभाग ने अंकित सिंह को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

आरोपी कारोबारी मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन का पूर्व पदाधिकारी भी रह चुका है। वहीं टीम ये भी जानकारी खंगालने में लगी हुई है कि उक्त परिवार के सदस्य किसी और फर्म में डायरेक्टर तो नहीं, जहां टैक्स चोरी का ऐसा खेल खेला गया हो। इन कंपनियों के जरिए की कर चोरी जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच खंगालने के बाद पाया कि आरोपी कारोबारी अंकित सिंह तीन फर्म में डायरेक्टर है।


इनमें महावीर मोल्डस इंडिया प्रालि से 12.24 करोड़, श्री पशुपति लोहा एंड स्टील ट्रेडर्स प्रालि से 2.05 करोड़ और जय बजरंग लोहा प्रालि कंपनी से 5.46 करोड़ कुल 19.65 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी करने के सुबूत मिले।

फर्जी फर्म के नाम पर किया खेल

जीएसटी विभाग के अनुसार अंकित सिंह ने फर्जी फर्मों के नाम पर कर चोरी कर कंपनियों को आइटीसी का लाभ दिलाया। जांच में यह भी सामने आया कि तीनों कंपनियां अस्तित्वहीन हैं और इनका संचालन अंकित सिंह ही कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी प्रणाली के अंतर्गत धोखाधड़ी को रोकने और कर अनुपालन को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के अधीन जीएसटी कारोबारियाें द्वारा बोगस पंजीकरण कराने के साथ वस्तु के वास्तविक आपूर्ति किए बगैर इनपुट टैक्स क्रेडिट के दुरूपयोग का पता लगाने जांच अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- राजनांदगांव में डीजल बताकर बेस ऑयल बेचा, 64 करोड़ का लेनदेन, मालिक पर केस दर्ज

इसी अभियान के तहत राज्य जीएसटी विभाग ने बुधवार को तीन कंपनियाें द्वारा की गई धोखाधड़ी और कर चोरी का पता लगाया। इन फर्मो के संचालन कर रहे कारोबारी अंकित सिंह फर्जी बिलों एवं चालानों के माध्यम से आइटीसी प्राप्त करने और इसका लाभ अन्य कारोबारियाें को पास आन करता था।