• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनांदगांव में डीजल बताकर बेस ऑयल बेचा, 64 करोड़ का लेनदेन, मालिक पर केस दर्ज

CG News: डीजल के नाम पर बेस ऑयल बेचने वाले फेन्नी इंटरप्राइजेस के मालिक गुजरात निवासी लालू भाई भुवानी के खिलाफ चिचोला पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 20 Aug 2025 10:08:50 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 Aug 2025 10:08:50 PM (IST)
राजनांदगांव में डीजल बताकर बेस ऑयल बेचा, 64 करोड़ का लेनदेन, मालिक पर केस दर्ज
राजनांदगांव में डीजल बताकर बेस ऑयल बेचा (सांकेतिक तस्वीर)

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। डीजल के नाम पर बेस ऑयल बेचने वाले फेन्नी इंटरप्राइजेस के मालिक गुजरात निवासी लालू भाई भुवानी के खिलाफ चिचोला पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि 24 जुलाई को जीएसटी के अधिकारियों ने चिचोचा स्थित फेन्नी इंटरप्राइजेस नाम की फर्म में छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान करीब 64 करोड़ का लेनदेन सामने आया था।

फर्म गुजरात से बेस ऑयल मंगाकर ट्रक चालकों को डीजल बताकर बेचता था। पेट्रॉलियम कंपनी का डीजल 95 रुपये प्रति लीटर है। जबकि फर्म 70 रुपये प्रति लीटर में बेच रहा था। बेस आयल पर स्टेट जीएसटी नौ प्रतिशत लगता है। जबकि डीजल पर 23 प्रतिशत वैट लगता है।


यह भी पढ़ें- सार्थक ऐप का दुरुपयोग... हाजिरी लगाकर ड्यूटी से गायब डॉक्टर, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

सरकार को हो रहा था नुकसान

इस तरह सरकार को राजस्व नुकसान हो रहा था। चिचोला थाना प्रभारी कृष्णा पटले ने बताया कि सहायक आयुक्त कविता ठाकुर की रिपोर्ट पर फर्म के मालिक लालू भाई भुवानी के खिलाफ धारा 318, दो के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।