• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

सोलर पैनल-इनवर्टर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 22.49 लाख की ठगी, सूरत की कंपनी पर आरोप

रायपुर के कारोबारी से सोलर पैनल और इनवर्टर सप्लाई के नाम पर 22.49 लाख रुपये एडवांस लिए गए। सामान नहीं पहुंचा और रकम भी नहीं लौटाई गई।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 03:15:41 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 03:15:41 PM (IST)
सोलर पैनल-इनवर्टर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 22.49 लाख की ठगी, सूरत की कंपनी पर आरोप
सोलर पैनल-इनवर्टर सप्लाई के नाम पर ठगी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रायपुर कारोबारी से सोलर सामान के लिए 22.49 लाख लिए।
  2. सूरत की कंपनी ने सात-दस दिन में डिलीवरी का भरोसा दिया।
  3. समय बीतने के बाद भी सोलर सामान नहीं पहुंचा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर प्लांट लगाने वाले भाठागांव के कारोबारी को सूरत की कंपनी से सोलर पैनल और इनवर्टर खरीदना महंगा पड़ गया। सामान की सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 22.49 लाख रुपये एडवांस लेने के बाद भी डिलीवरी नहीं की गई। रकम वापस मांगने पर भी लगातार टालमटोल की गई। कारोबारी की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने सूरत, गुजरात निवासी प्रशांत सिंह ठाकुर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार धमतरी जिले के सांकरा निवासी दीप चंद साहू भाठागांव में एलडी कंस्ट्रक्शन के नाम से सोलर प्लांट लगाने का काम करते हैं। ग्राहकों के आर्डर के आधार पर वे अलग-अलग कंपनियों के सोलर पैनल और उनसे जुड़े उपकरण उपलब्ध कराते हैं। इसी दौरान उन्हें सूरत की एक कंपनी की ओर से फोन आया। फोन करने वालों ने छत्तीसगढ़ में सोलर पैनल लगाने वाले वेंडर के रूप में काम करने की जानकारी ली और कंपनी के पास सोलर पैनल व संबंधित उपकरण उपलब्ध होने की बात कही।


कोटेशन से शुरू हुआ सौदा

  • कंपनी की ओर से वारी कंपनी के सोलर पैनल और इनवर्टर का कोटेशन भेजा गया। कारोबारी को कीमत उचित लगी तो वह अपने मित्र के साथ 11 मार्च 2026 को सूरत पहुंचा। वहां कंपनी के कार्यालय में प्रशांत सिंह ठाकुर से मुलाकात हुई। बातचीत के बाद सामान की सप्लाई के लिए एडवांस रकम देने की बात तय हुई।
  • कारोबारी ने 11 मार्च को दो बार 4.90-4.90 लाख रुपये और 12 मार्च को 4.99 लाख रुपये कंपनी के खाते में जमा किए। इस तरह शुरुआती तौर पर 14.79 लाख रुपये का भुगतान किया गया। कंपनी ने सात से 10 दिन के भीतर सामान रायपुर पहुंचाने का भरोसा दिया था।

समय बीता, सामान नहीं आया

  • तय समय निकलने के बाद भी सोलर पैनल और इनवर्टर की डिलीवरी नहीं हुई। कारोबारी ने कंपनी से संपर्क किया तो बाजार में सामान की उपलब्धता कम होने की बात कही गई। इसके बाद 28 मार्च तक सामान पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।
  • 28 मार्च तक भी माल नहीं पहुंचा। कारोबारी ने दोबारा कंपनी से संपर्क किया तो उसे बताया गया कि परिवहन का बड़ा साधन उपलब्ध है। कंपनी की ओर से यह भी कहा गया कि यदि उसे अतिरिक्त सामान चाहिए तो वह उसी परिवहन से एक साथ भेजा जा सकता है।

अतिरिक्त ऑर्डर के नाम पर 7.70 लाख और

  • कंपनी की इस बात पर भरोसा करते हुए कारोबारी ने अतिरिक्त सामान का आर्डर दे दिया। इसके लिए आरोपित की ओर से फिर एडवांस रकम मांगी गई। कारोबारी ने एक अप्रैल को 7.70 लाख रुपये एनईएफटी के माध्यम से कंपनी के दूसरे बैंक खाते में जमा किए।
  • इस भुगतान के बाद कंपनी को दी गई कुल रकम 22.49 लाख रुपये हो गई। कारोबारी को उम्मीद थी कि अब पहले और अतिरिक्त आर्डर का सामान एक साथ पहुंच जाएगा, लेकिन इसके बाद भी डिलीवरी नहीं हुई।

ई-मेल से भी दिया डिलीवरी का भरोसा

  • कारोबारी के लगातार संपर्क करने पर कंपनी की ओर से ई-मेल के माध्यम से सामान 21 से 30 अप्रैल के बीच पहुंचाने की बात कही गई। साथ ही सामान नहीं पहुंचने की स्थिति में पूरी रकम वापस करने का भरोसा दिया गया।

  • 30 अप्रैल तक इंतजार करने के बाद भी न तो सामान पहुंचा और न ही रकम लौटाई गई। इसके बाद कारोबारी ने कंपनी और प्रशांत सिंह ठाकुर से संपर्क किया। शिकायत के अनुसार, इस दौरान भी उसे लगातार आश्वासन दिए जाते रहे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
  • यह भी पढ़ें- रायपुर में महिला कॉन्सटेबल ने सहकर्मी पर लगाया रेप का केस, उसकी पत्नी ने वायरल कर दिए थे दोनों के वीडियो

    बैंक खातों से लेकर कंपनी के दस्तावेज खंगालेगी पुलिस

    • लगातार प्रयास के बाद भी रकम वापस नहीं मिलने पर दीप चंद साहू ने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रशांत सिंह ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
    • पुलिस अब कारोबारी द्वारा किए गए सभी बैंक लेनदेन, कंपनी के खातों, सोलर पैनल और इनवर्टर के कोटेशन, आर्डर से जुड़े दस्तावेज, ई-मेल और मोबाइल पर हुई बातचीत की जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगा रही है कि जिस कंपनी के नाम पर भुगतान कराया गया, उसकी वास्तविक भूमिका क्या है और रकम किन खातों में पहुंची।

    यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के 12 IPS अफसरों के प्रमोशन और तबादले की तैयारी, बिलासपुर-दुर्ग कमिश्नरी पर भी टिकी निगाहें