• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में महिला कॉन्सटेबल ने सहकर्मी पर लगाया रेप का केस, उसकी पत्नी ने वायरल कर दिए थे दोनों के वीडियो

रायपुर कोर्ट में पदस्थ महिला आरक्षक की शिकायत पर सहकर्मी आरक्षक घनश्याम देवांगन गिरफ्तार हुआ। पत्नी पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने का आरोप है, वह फरार बत...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 11:41:47 AM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 11:41:47 AM (IST)
रायपुर में महिला कॉन्सटेबल ने सहकर्मी पर लगाया रेप का केस, उसकी पत्नी ने वायरल कर दिए थे दोनों के वीडियो
रायपुर में महिला कॉन्सटेबल ने सहकर्मी पर लगाया रेप का केस। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. महिला आरक्षक ने सहकर्मी आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
  2. गंज पुलिस ने आरोपी आरक्षक घनश्याम देवांगन को गिरफ्तार किया।
  3. आरोपी की पत्नी पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने का आरोप।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर कोर्ट में पदस्थ महिला आरक्षक की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने उसके सहकर्मी आरक्षक घनश्याम देवांगन को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला आरक्षक ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में आरोपी की पत्नी को भी अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोप में आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पत्नी फिलहाल फरार है।

पति के मोबाइल पर भेजे अश्लील फोटो-वीडियो

  • पुलिस के मुताबिक पीड़िता, आरोपी आरक्षक और पीड़िता का पति तीनों रायपुर कोर्ट में पदस्थ हैं। महिला आरक्षक ने आरोप लगाया कि आरोपी आरक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
  • इसी दौरान आरोपी की पत्नी को दोनों के संबंध की जानकारी होने पर उसने आरोपी के मोबाइल से महिला आरक्षक और उसके पति के अश्लील फोटो-वीडियो निकाले और उन्हें महिला आरक्षक के पति के मोबाइल पर भेज दिया।

पति के साथ थाने पहुंचकर की शिकायत

इसके बाद महिला आरक्षक का आरक्षक पति उसके साथ गंज थाने पहुंचा। दोनों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर गंज पुलिस ने आरोपी आरक्षक घनश्याम देवांगन के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।


पत्नी को भी बनाया आरोपी

पुलिस ने आरोपी की पत्नी को भी अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के मामले में आरोपी बनाया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह फरार बताई जा रही है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामले में पुलिस आरोपीों के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों की जांच कर रही है।

कोर्ट परिसर में पदस्थ तीनों

  • इस मामले में खास बात यह है कि पीड़िता महिला आरक्षक, दुष्कर्म का आरोपी आरक्षक घनश्याम देवांगन और पीड़िता का पति तीनों रायपुर कोर्ट में पदस्थ हैं।
  • पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, दोनों के बीच हुई बातचीत और अश्लील फोटो-वीडियो भेजे जाने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वेयरहाउस का संचालन करने वाले दो साझेदारों ने की दरिंदगी, कॉलेज स्टूडेंट है पीड़िता