• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

सस्ते में सोलर पैनल दिलाने के नाम पर बेमेतरा के कारोबारी से 1.28 करोड़ की ठगी

सस्ते दाम पर सोलर पैनल उपलब्ध कराने का झांसा देकर बेमेतरा के कारोबारी मृत्युंजय शर्मा से एक करोड़ 28 लाख 18 हजार 668 रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

By Deepak ShuklaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 12:56:07 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 12:56:07 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सस्ते में सोलर पैनल दिलाने के नाम पर बेमेतरा के कारोबारी से 1.28 करोड़ की ठगी
सस्ते में सोलर पैनल दिलाने के नाम पर बेमेतरा के कारोबारी से 1.28 करोड़ की ठगी। प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. भरोसे में लेकर 1800 पैनल का आर्डर दिलाया
  2. ऑनलाइन साइट से जुटाया मोबाइल नंबर
  3. फर्जी बिल भेजकर मांगी बची रकम

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। सस्ते दाम पर सोलर पैनल उपलब्ध कराने का झांसा देकर बेमेतरा के कारोबारी मृत्युंजय शर्मा से एक करोड़ 28 लाख 18 हजार 668 रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

गंज थाना पुलिस ने इस मामले में मुंबई की सनरूट एनर्जी साल्यूशन कंपनी की डायरेक्टर विनीता मुर्गेश पध्याची, हर्षिता सिंह, सरफराज, अक्षत पांडेय, अरमान और तौहिद काजी समेत अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

भरोसे में लेकर 1800 पैनल का आर्डर दिलाया

आरोपितों ने पहले 108 सोलर पैनल का सौदा किया और फिर कारोबारी को भरोसे में लेकर 1800 पैनल का आर्डर दिलाया। अलग-अलग बैंक खातों में 1.28 करोड़ रुपये जमा कराने के बाद भी सामान की सप्लाई नहीं की। कारोबारी को फर्जी ई-वे बिल और जीएसटी नंबर भेजकर गुमराह करने का प्रयास किया गया।

ऑनलाइन साइट से जुटाया मोबाइल नंबर

एफआईआर के अनुसार, बेमेतरा के वार्ड नंबर चार निवासी मृत्युंजय शर्मा का रायपुर के फाफाडीह चौक स्थित रहेजा टावर में मंगलम प्रोजेक्ट्स के नाम से सोलर पैनल का कारोबार है। वह पीएम सूर्य घर योजना के तहत वेंडर का काम भी करते हैं।


16 जून 2026 को उनके मोबाइल पर तौहिद काजी का फोन आया। उसने बताया कि उसे कारोबारी का नंबर ऑनलाइन साइट से मिला है। उसने मुंबई की सनरूट एनर्जी साल्यूशन कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए सोलर पैनल की सप्लाई करने की बात कही।

108 पैनल से शुरू हुई बातचीत

तौहिद ने कंपनी की डायरेक्टर विनीता मुर्गेश पध्याची और हर्षिता सिंह का नाम बताते हुए बाजार से कम कीमत पर सोलर पैनल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया। एक पैनल की कीमत 13,721 रुपये बताई गई। कारोबारी ने 108 पैनल खरीदने का सौदा किया।

आरोपितों ने 35 प्रतिशत अग्रिम राशि जमा कराने और 10 दिन के भीतर सामान की डिलीवरी का भरोसा दिया। इस पर कारोबारी ने कंपनी के उज्जीवन बैंक खाते में एनईएफटी से पांच लाख 18 हजार 668 रुपये जमा कर दिए।

1800 पैनल का सौदा बताकर जमा करवाए पैसे

कुछ दिनों बाद तौहिद ने कारोबारी का संपर्क कंपनी के मैनेजर सरफराज से कराया। इसके बाद अक्षत पांडेय से बातचीत हुई। उसने भी खुद को कंपनी का मैनेजर बताया और अपनी कंपनी से सोलर पैनल खरीदने में अधिक फायदा होने का दावा किया।

आरोप है कि इसके बाद 1800 सोलर पैनल का सौदा दो करोड़ 25 लाख 43 हजार 920 रुपये में तय किया गया। कारोबारी ने अलग-अलग तारीखों में एयू स्माल फाइनेंस बैंक के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से कुल एक करोड़ 28 लाख 18 हजार 668 रुपये जमा कर दिए।

फर्जी बिल भेजकर मांगी बची रकम

रकम जमा होने के बाद भी कंपनी ने सोलर पैनल की डिलीवरी नहीं की। इस बीच अक्षत पांडेय ने कारोबारी को वाट्सएप पर ई-वे बिल और जीएसटी नंबर भेजकर बची हुई रकम जमा करने के लिए कहा। कारोबारी ने पहले जमा रकम के बराबर सामान भेजने की मांग की और दस्तावेजों की जांच कराई।

जांच में ई-वे बिल और जीएसटी नंबर फर्जी निकले। इसके बाद कारोबारी ने कंपनी के डायरेक्टर, मैनेजर और अन्य कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि सभी ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर दिए।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों के इतिहास से रूबरू कराएगा 'रियासत वीथिका', दिखेंगी शाही मुहरें और प्राचीन हथियार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।