• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के 25 लाख से ज्यादा किसानों के लिए बड़ी खबर! जानिए कब आएगी धान की बची हुई बोनस किश्त

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को राज्य कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें धान खरीदी को लेकर फैसला हो सकता है। चर्चा है कि सरकार...और पढ़ें

By Sandeep TiwariEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 08:59:01 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 08:59:01 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के 25 लाख से ज्यादा किसानों के लिए बड़ी खबर! जानिए कब आएगी धान की बची हुई बोनस किश्त
छत्तीसगढ़ के किसान

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को राज्य कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें धान खरीदी को लेकर फैसला हो सकता है। चर्चा है कि सरकार दीवाली के बाद 15 नवंबर से खरीदी शुरू कर सकती है। पिछली बार प्रदेश के 25.49 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों से 149 लाख टन धान खरीदा गया था। इस बार खरीदी का लक्ष्य लगभग 160 लाख टन रखा गया है।

3,358 रुपये प्रति क्विंटल और बोनस की मांग, विपक्ष का 1 नवंबर से खरीदी का दबाव

पिछली बार धान 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया था। भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस बार मूल्य बढ़ाकर 3,358 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। संघ ने 1,700 करोड़ रुपये की चौथी किस्त के बोनस का मुद्दा भी उठाया है। वहीं विपक्ष एक नवंबर से धान खरीदी की मांग कर रहा है। कैबिनेट बैठक में इन मांगों पर विचार हो सकता है।


त्रिदिवसीय राज्योत्सव और विकास कार्यों के प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

इस बार राज्योत्सव तीन दिन का होगा। उसकी तैयारियों पर भी बैठक में चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, सरकारी अस्पतालों में सुधार, कृषि तकनीक, कृषि और किसानों से जुड़े मामलों तथा सहकारी समितियों के कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के 2.43 लाख परिवारों का सपना होगा पूरा, पीएम आवास के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश