• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Cabinet: 21 अगस्त से पहले होगा CM साय के मंत्रिमंडल का विस्तार, जानिए किन नामों पर हो रही चर्चा

छत्तीसगढ़ में साय केबिनेट का विस्तार 21 अगस्त से पहले होने की संभावना है। इसे लेकर मुख्यमंत्री शनिवार को राज्यपाल से मिले। सीएम ने प्रेस वार्ता के दौर...और पढ़ें

By Sandeep TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 17 Aug 2025 08:45:51 AM (IST)Updated Date: Sun, 17 Aug 2025 08:55:40 AM (IST)
CG Cabinet: 21 अगस्त से पहले होगा CM साय के मंत्रिमंडल का विस्तार, जानिए किन नामों पर हो रही चर्चा
जल्द ही होगा साय केबिनेट का विस्तार

HighLights

  1. 21 अगस्त से पहले हो सकता है छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार
  2. केबिनेट में शामिल हो सकते हैं 3 नए चेहरे, राज्यपाल से मिले सीएम
  3. अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, गुरु खुशवंत साहेब आदि पर चर्चा

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: मुख्यमत्री विष्णु देव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 21 अगस्त से पहले हो सकता है। शनिवार की शाम मुख्यमंत्री साय राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। चर्चा है कि प्रदेश में तीन नए मंत्रियों के नाम 18 या 19 अगस्त को घोषित किए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि इंतजार करिए, जल्द ही विस्तार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार उनके विदेश दौरे से पहले भी हो सकता है। मुख्यमंत्री साय 21 अगस्त से 10 दिनों के विदेश दौरे पर रवाना होंगे। बतौर मुख्यमंत्री यह उनकी पहली विदेश यात्रा में वे जापान और दक्षिण कोरिया जाएंगे।


सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की तर्ज पर यहां भी फार्मूला लागू किया जा सकता है। हरियाणा विधानसभा में 90 विधायक हैं और वहां मुख्यमंत्री समेत कुल 14 मंत्री हैं। ठीक इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी 90 विधायक हैं। अब तक परंपरा के अनुसार राज्य बनने के बाद से केवल 13 मंत्री ही बनाए जाते रहे हैं।

3 नए मंत्रियों की कुर्सियां सुरक्षित

लेकिन नियमों के अनुसार, विधानसभा सदस्यों की संख्या का 15 प्रतिशत मंत्री बनाया जा सकता है। इस आधार पर 90 विधायकों में 13.5 मंत्री बन सकते हैं। लिहाजा मुख्यमंत्री समेत कुल 14 मंत्री बनाने का रास्ता साफ हो सकता है। पूर्व मंत्री बृजमाेहन अग्रवाल के रायपुर सांसद बनने के बाद साय मंत्रीमंडल में अभी केवल 11 मंत्री कार्यरत हैं। ऐसे में तीन नए मंत्री बनने से पुराने मंत्रियों की कुर्सियां सुरक्षित रहेंगी।

यह भी पढे़ं: Chhattisgarh News: जन्माष्टमी पर गोमांस काटते पकड़े गए दो युवक, हिंदू संगठनों का जमकर हंगामा, भारी मात्रा में मांस जब्त, पढ़ें पूरी खबर

मंत्रियों की दावेदारी में ये नाम

चर्चा है कि सत्ता संतुलन, जातिगत समीकरण और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए मंत्रीमंडल का विस्तार किया जा सकता है। इसमें बिलासपुर से तीन बार मंत्री रह चुके विधायक अमर अग्रवाल, रायपुर से पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, दुर्ग से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पृष्ठभूमि वाले गजेंद्र यादव, अंबिकापुर से वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले व पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को हराने वाले विधायक राजेश अग्रवाल के नाम की चर्चा है।