• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Murder: हाथ-पैर रस्सी से बांधे, चेहरे पर कपड़ा लपेटा...पत्नी के साथ देखने पर युवक की बेरहमी से हत्या

CG Murder Crime: रायपुर में बोरी में शव मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने FSL टीम के साथ जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधा...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 26 Aug 2025 08:24:02 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 Aug 2025 12:49:49 PM (IST)
CG Murder: हाथ-पैर रस्सी से बांधे, चेहरे पर कपड़ा लपेटा...पत्नी के साथ देखने पर युवक की बेरहमी से हत्या
CG Murder Crime: पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी

HighLights

  1. रायपुर में बोरी में शव मिलने पर फैली सनसनी
  2. आपत्तिजनक हालत में देखने पर किया मर्डर
  3. महिला सहित 3 आरोपियों को किया अरेस्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: थाना खमतराई क्षेत्र में मजदूर रामा माड़े की हत्या के आरोप में कृष्णा बंजारे, उसका भाई रामकृष्ण बंजारे और पत्नी सोनम बंजारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को बोरी में भरकर फेंक दिया। घटना का खुलासा चंद घंटों में हो गया।

आपत्तिजनक हालत में देखने पर किया मर्डर

पुलिस के मुताबिक रविवार की रात आरोपित कृष्णा बंजारे ने अपनी पत्नी सोनम को युवक रामा माड़े के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। गुस्से में आकर उसने पास रखी लकड़ी से रामा के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से रामा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सोनम और कृष्णा ने अपने रिश्तेदार रामकृष्ण उर्फ राजाराम को बुलाया।


तीनों ने मिलकर शव के हाथ-पैर रस्सी से बांधे, चेहरे में कपड़ा लपेटा और बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से ले जाकर रावाभांठा स्थित मिलाल बाड़ा के पीछे खाली प्लाट में फेंक दिया। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट, थाना खमतराई और थाना उरला की संयुक्त टीम ने आरोपितों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली।

शव बोरी में मिला, पुलिस ने तुरंत दबोचा

सुबह जब बोरी में शव मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने FSL टीम के साथ जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतक की पहचान रामा माड़े (23) निवासी मलकानगिरी (ओडिशा), हाल मुकाम मेटल पार्क, रावाभांठा के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि रामा मजदूरी करता था और सोनम से उसके अवैध संबंध थे। शक गहराते ही पुलिस ने सोनम को हिरासत में लिया, जिसने पूरी वारदात कबूल कर ली।

मृतक का मोबाइल फोन जब्त

पुलिस ने आरोपितों से मृतक का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता (आलाजरब) और मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस ने कृष्णा बंजारे , रामकृष्ण बंजारे उर्फ राजाराम, सोनम बंजारे निवासी रावाभांठा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- Murder: छत्तीसगढ़ के रायपुर में बोरी खोलते ही मच गया हड़कंप, अंदर मिली युवक की लाश