• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Murder: छत्तीसगढ़ के रायपुर में बोरी खोलते ही मच गया हड़कंप, अंदर मिली युवक की लाश

CG Murder: प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई और इसके बा...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 25 Aug 2025 11:16:38 AM (IST)Updated Date: Mon, 25 Aug 2025 11:16:38 AM (IST)
Murder: छत्तीसगढ़ के रायपुर में बोरी खोलते ही मच गया हड़कंप, अंदर मिली युवक की लाश
रायपुर में बोरी में मिली युवक की लाश

HighLights

  1. मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड
  2. हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका

राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मेटल पार्क के पास बोरी में एक अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई। भारी बोरी में बंद लाश मिलने से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

सिर पर गंभीर चोट के निशान

प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई और इसके बाद शव को बोरी में भरकर मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर फेंक दिया गया। मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।


फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच

घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपी तक पहुंचा जा सके।

पड़ोसी थानों में भेजी गई फोटो

अज्ञात शव की पहचान के लिए पुलिस ने पड़ोसी थानों को मृतक की तस्वीर भेजी है। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका

पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और की गई और आरोपी शव को बोरी में भरकर सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

खमतराई थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या की आशंका मजबूत है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पूरी पुष्टि हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- CG Crime News: एसटी ज्वेलर्स के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपयों की ठगी, भारी मुनाफे का झांसा देकर लगाया चूना, आरोपी गिरफ्तार