
डिजिटल डेस्क। रायपुर से लगे आरंग में आज सुबह एक युवक की लाश मिली है। जानकारी के अनुसार, आरंग राटाकाट रोड पर शराब दुकान जाने वाले नाले के पास झाड़ियों के बीच शव मिला। मृतक की पहचान ग्राम भोथली निवासी गिरिजा शंकर धीवर (35) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। लाश से कुछ दूरी पर उसकी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।
ये भी पढ़ें: CG Religion Conversion: कोचिंग की आड़ में फैला रहे हैं मतांतरण का जाल, हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काकर देते हैं पैसे का लालच
घटना की सूचना मिलने पर आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का राजफाश हो सकेगा।