• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Crime: नुकसान से उबरने के लिए व्यापारी ने बनाई लूट की ऐसी कहानी कि सुनने वालों के उड़ गए होश, ऐसे हुआ पर्दाफाश

जांच में पता चला कि चिराग को व्यापारिक लेन-देन की रकम ओडिशा के कारोबारियों को देने के लिए दी गई थी। रकम देख उसकी नियत बदल गई और एमसीएक्स के घाटे की भर...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 12 Aug 2025 07:24:11 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 Aug 2025 07:24:11 PM (IST)
CG Crime: नुकसान से उबरने के लिए व्यापारी ने बनाई लूट की ऐसी कहानी कि सुनने वालों के उड़ गए होश, ऐसे हुआ पर्दाफाश
पुलिस की पकड़ में आरोपी बिजनेसमैन।

HighLights

  1. नुकसान से उबरने कारोबारी ने रची फर्जी 15 लाख लूट की कहानी
  2. सीसीटीवी फुटेज से हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने किया मामला दर्ज
  3. सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी चिराग ने सच्चाई स्वीकार कर ली

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। पंडरी थाना क्षेत्र में कारोबारी पर कट्टा और चाकू टिकाकर 15 लाख की लूट की कहानी झूठी निकली। कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के कारोबार में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने पर कारोबारी ने लूट की कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से फर्जीवाड़ा उजागर किया और आरोपित के खिलाफ फर्जी एफआइआर दर्ज करवाने और गुमराह करने की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

कारोबारी ने रची फर्जी लूट की कहानी

विधानसभा के वालफोर्ट निवासी कारोबारी चिराग जैन ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि कांपा रेलवे क्रासिंग के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन युवक उसकी कार के पास आए। दो युवक कार में बैठकर कट्टा और चाकू की नोक पर उसे कांपा रेलवे यार्ड की ओर ले गए और सुनसान जगह पर लूटपाट की।


ओडिशा के कारोबारियों की रकम उड़ाई

जांच में पता चला कि चिराग को व्यापारिक लेन-देन की रकम ओडिशा के कारोबारियों को देने के लिए दी गई थी। रकम देख उसकी नियत बदल गई और एमसीएक्स के घाटे की भरपाई करने के लिए फर्जी लूट की योजना बनाई। योजना के मुताबिक, लूट दिखाने पर उसे रकम वापस नहीं करनी पड़ती। उसने यह नुकसान और योजना अपने स्वजनों से भी छिपाई थी। आरोपित ने पैसे दोस्त के पास रख दिए थे और मोबाइल व अंगूठी को पास की झाड़ी में फेंक दी थी। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

ये भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ के बालोद की लखपति दीदी खिलेश्वरी बनेंगी दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि

सीसीटीवी से खुला राज

पुलिस ने चिराग के बताए रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में चिराग की कार तो दिखी लेकिन उसके आगे-पीछे कोई संदिग्ध बाइक नहीं मिली। सख्ती से पूछताछ करने पर चिराग ने सच्चाई स्वीकार कर ली।