• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG के सरकारी कर्मचारियों के लिए अलर्ट, 31 अक्टूबर तक करना होगा ये जरूरी काम, नहीं तो अटकेगी रैंकिंग

सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर प्रगति रिपोर्ट 3 नवंबर तक भेजने को कहा है, जो रैंकिंग से जुड़ी होगी।

By Abhishek RaiEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 07:48:45 AM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 07:51:46 AM (IST)
CG के सरकारी कर्मचारियों के लिए अलर्ट, 31 अक्टूबर तक करना होगा ये जरूरी काम, नहीं तो अटकेगी रैंकिंग
छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी कर्मचारियों को 31 अक्टूबर तक करने होंगे तनाव प्रबंधन के दो कोर्स (AI Generated Image)

HighLights

  1. 31 अक्टूबर तक दो कोर्स करना अनिवार्य
  2. आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर होगी पढ़ाई
  3. राजपत्रित-अराजपत्रित सभी कर्मचारी शामिल

राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को 31 अक्टूबर तक आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल (iGOT Karmyogi Portal) पर दो कोर्स पूरे करने होंगे। इसमें राजपत्रित और अराजपत्रित दोनों श्रेणियों के कर्मचारी शामिल हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को आदेश जारी किया है।

कौन से कोर्स करने होंगे

अक्टूबर के लिए तय किए गए दो पाठ्यक्रम हैं - पहला 'कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन' और दूसरा 'स्ट्रेस मैनेजमेंट थ्रू मेडिटेशन एंड योग निद्रा'। ये दोनों कोर्स मिशन कर्मयोगी के तहत संचालित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य शासकीय सेवकों की प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना, कार्य-संस्कृति में सुधार और क्षमता निर्माण करना है।


3 नवंबर तक देनी होगी रिपोर्ट

सामान्य प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समयसीमा तक किसी भी अधिकारी-कर्मचारी का कोर्स पेंडिंग नहीं रहना चाहिए। सभी विभाग प्रमुखों और कार्यालय प्रमुखों को अपने अधीनस्थों की प्रगति की समीक्षा करनी होगी। कोर्स पूरा होने की जानकारी 3 नवंबर तक ई-मेल के जरिए भेजनी होगी। विभाग ने बताया कि इन कोर्स का पूरा होना आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर राज्य के परफॉर्मेंस और रैंकिंग से भी जुड़ा है।

यह भी पढ़ें- रायपुर से बस्तर तक राष्ट्रपति का दो दिवसीय दौरा, माता हासी देवी के नाम पर जारी करेंगी 200 रुपये का स्मारक सिक्का