• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर से बस्तर तक राष्ट्रपति का दो दिवसीय दौरा, माता हासी देवी के नाम पर जारी करेंगी 200 रुपये का स्मारक सिक्का

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22-23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी।

By Abhishek RaiEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 07:29:11 AM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 07:29:11 AM (IST)
रायपुर से बस्तर तक राष्ट्रपति का दो दिवसीय दौरा, माता हासी देवी के नाम पर जारी करेंगी 200 रुपये का स्मारक सिक्का
रायपुर में माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी (AI Generated Image)

HighLights

  1. 22 अक्टूबर को रायपुर लोक भवन में कार्यक्रम
  2. नुवाखाई सेवा सम्मान और युवा प्रबोधन में शिरकत
  3. 23 अक्टूबर को दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना

राज्य ब्यूरो, रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। 22 अक्टूबर को रायपुर के लोक भवन में वे माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये मूल्यवर्ग का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। यह कार्यक्रम दोपहर 12:45 बजे आयोजित होगा। राज्य ब्यूरो के अनुसार राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

नुवाखाई से बस्तर दशहरा तक कार्यक्रम

पहले दिन सिक्का जारी करने के बाद राष्ट्रपति शाम चार बजे बुढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगी। यहां नुवाखाई के अवसर पर आयोजित सेवा सम्मान पर्व और युवा प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।


दौरे के दूसरे दिन 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति जगदलपुर जाएंगी। सुबह 11 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। दोनों दिन धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन केंद्र में रहेंगे।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में अगले 15 दिनों के भीतर राष्ट्रपति और अमित शाह समेत चार VIP दौरे; तैयारियों में जुटा प्रशासन