• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG GST Scam: 223 करोड़ के टैक्स घोटाले का पर्दाफाश, मजदूरों के नाम पर बनाई फर्जी कंपनियां

छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग ने राज्य में 223 करोड़ के टेक्स घोटाले का पर्दाफाश किया है। विभाग ने मामले में 2137 पन्नों का चार्जशीट कोर्ट में पेश किया है...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 10 Aug 2025 09:03:41 AM (IST)Updated Date: Sun, 10 Aug 2025 09:10:31 AM (IST)
CG GST Scam: 223 करोड़ के टैक्स घोटाले का पर्दाफाश, मजदूरों के नाम पर बनाई फर्जी कंपनियां
जीएसटी विभाग ने किया घोटाले का पर्दाफाश (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में 223 करोड़ का जीएसटी घोटाला
  2. GST विभाग ने पेश किया 2137 पेज का रिपोर्ट
  3. इंडियन मेटल अलॉय के डायरेक्टर को भेजा जेल

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: राज्य जीएसटी विभाग ने 223 करोड़ रुपये के टैक्स घोटाले का पर्दाफाश किया है। विभाग ने मास्टरमाइंड अमन अग्रवाल के खिलाफ 60 दिनों के भीतर 2137 पेज का चालान न्यायालय में पेश किया है। यह राज्य जीएसटी की पहली ऐसी गिरफ्तारी है,जिसमें इतनी तेजी से कानूनी कदम उठाया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वाणिज्यिक कर मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर में राज्य कर आयुक्त पुष्पेंद्र मीणा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। विभाग ने अत्याधुनिक डिजिटल टूल्स, ई-वे बिल पोर्टल के साथ आइपी एड्रेस एनालिसिस का उपयोग कर घोटाले की परतें खोलीं है।


naidunia_image

वित्तीय गड़बड़ियों का राजफास

ट्रांजेक्शन विश्लेषण से पता चला कि चोरी की रकम को तीन बैंकों के खातों में ट्रांसफर किया गया। ये खाते महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और गुजरात में थे, जहां से राशि नकद निकालकर सिस्टम से बाहर की गई। कैसे

हुआ घोटाला?

जांच में पता चला कि अमन अग्रवाल ने 10 से अधिक गरीब मजदूरों के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर फर्जी कंपनियां बनाईं। इनके जरिए 223 करोड़ रुपये के फर्जी बिल जारी किए गए, जिससे 53 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी हुई। जीओ और एयरटेल से प्राप्त डेटा ने पुष्टि की कि फर्जी फर्मों का संचालन अमन अपने निवास से कर रहा था।

naidunia_image

यह भी पढ़ें:'हैलो मैं विराट बोल रहा हूं...', जिस कॉल को मजाक समझ रहा था गांव का लड़का वो असली में क्रिकेटर का निकला

इंडियन मेटल अलॉय के डायरेक्टर को भेजा जेल

डीजीजीआइ(जीएसटी इंटेलिजेंस बिलासपुर) की 15 सदस्यीय टीम ने इंडियन मेटल्स अलॉय के डायरेक्टर इशाक खान को गिरफ्तार करने के साथ ही 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इशाक पर 40 करोड़ के एल्मुनियम की फर्जी बिलिंग का आरोप है। टीम ने दो दिनों तक पांच अलग-अलग ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी। इससे पहले तेंदुआ और सिलतरा के दो उद्योगपतियों के ठिकानों पर भी छापा मारा था।