CG IAS Transfer: छह IAS और राज्य प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, पी अन्बलगन सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव बने
CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 6 आईएएस व राज्य प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारियों के नवीन पदस्थापना की गई।
By Bharat Mandhanya
Edited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 13 Mar 2024 09:35:13 AM (IST)
Updated Date: Wed, 13 Mar 2024 09:35:13 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में अधिकारियों का ट्रांसफरHighLights
- 6 आईएएस की नवीन पदस्थापना
- राज्य प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारियों का तबादला
- पी अन्बलगन बने सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव
CG IAS Transfer राज्य ब्यूरो, रायपुर। राज्य सरकार ने मंगलवार को छह आईएएस व राज्य प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारियों के नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। पी. अन्बलगन को पूर्व जिम्मेदारियों के अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं निहारिका बारिक के स्थान पर आईएएस दीपक सोनी को मनरेगा आयुक्त बनाया गया है।
इनका हुआ तबादला
अमृत विकास तोपनो को सक्ती कलेक्टर बनाया गया है, वहीं सक्ती की कलेक्टर नुपुर राशि को छग राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी के पद पर पदस्थ किया गया है। नम्रता जैन को जिला पंचायत बलौदाबाजार सीईओ से मिशन संचालक, राष्ट्रीय आजीविका मिशन व कुलदीप शर्मा नियंत्रक,खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन की ओर से जारी राज्य प्रशासनिक अधिकारियों की सूची में कई जिलों के डिप्टी, संयुक्त और अपर कलेक्टर बदले गए हैं।