• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Job News: छत्तीसगढ़ के जेलों में होगी 100 प्रहरियों की भर्ती, मिली मंजूरी

छत्तीसढ़ के जेलों में जल्द ही नए प्रहरियों की भर्ती की जाएगी। 100 नए प्रहरियों की भर्ती के लिए राज्य शासन से मंजूरी मिल गई है। हालांकि अभी तक यह तय नह...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 01 Aug 2025 08:50:28 AM (IST)Updated Date: Fri, 01 Aug 2025 10:10:48 AM (IST)
CG Job News: छत्तीसगढ़ के जेलों में होगी 100 प्रहरियों की भर्ती, मिली मंजूरी
जल्द शुरू होगी प्रहरियों की भर्ती प्रकिया

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर: छत्तीसगढ़ की जेलों में 100 प्रहरियों की भर्ती (Jail gaurd recruitment) के लिए राज्य शासन से मंजूरी मिल गई है। हालांकि अभी भर्ती नियम को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है, लेकिन इस बार रिटर्न को सरल करके शारीरिक परीक्षण को और कड़ा करने पर विचार किया जा रहा है।

जेल मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक जेल प्रहरियों की भर्ती व्यापमं या फिर पीएससी से होगी इस पर अंतिम फैसला अभी नहीं लिया गया है। व्यापमं ने दिसंबर तक परीक्षा लेने का समय नहीं होने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी है। ऐसे में परीक्षा के लिए जेल विभाग इंतजार करेगा या फिर पीएसपी से जरिये प्रक्रिया पूरी होगी यह साफ नहीं है।


पहले लिखित परीक्षा फिर शारीरिक परीक्षण

जेल मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक जेल प्रहरियों के भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं या 12 वीं पास और आयु सीमा 18 से 26 वर्ष रखी जाती है। कुछ मामलों में छूट संभव है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में ऊंचाई, छाती की माप के अलावा दौड़, गोला फेंक और ऊंची कूद के दौर से गुजरना पड़ता है। फिटनेस के पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी ताकि शारीरिक परीक्षण में पद के अनुरूप अभ्यर्थियों को बुलाया जा सके। इसके बाद इंटरव्यू के जरिये अंतिम चयन किया जाएगा।

लंबे समय बाद भर्ती

अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय के बाद 100 जेल प्रहरियों की भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ करने की कवायद तेज की गई है। इसे संपन्न कराने में छह से आठ महीने लगेंगे। प्रहरियों की भर्ती होने से बंदियों की कोर्ट पेशी कराने के साथ ही जेलों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: CG News: सड़कों पर मवेशी छोड़ना अब पड़ेगा भारी, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

जेलों में क्षमता से अधिक रह रहे बंदी

प्रदेश में पांच केंद्रीय और जिला व उपजेल मिलाकर 33 जेल हैं। नौ जेलों को छोड़ दें तो अन्य सभी जेलों में क्षमता से अधिक बंदी रह रहे हैं। इन जेलों की क्षमता 14 हजार बंदियों रखने की है लेकिन 18 हजार से अधिक बंदी रह रहे है। सबसे अधिक दबाव रायपुर केंद्रीय जेल पर है, जहां 1700 के मुकाबले तीन हजार से अधिक बंदियों रखा गया है।