• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी, शोएब ढेबर हिरासत में; 50 करोड़ फिरौती केस से कनेक्शन? जांच जारी

रायपुर में कांग्रेस नेता अजीत कुकरेजा के पिता को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 25 करोड़ की मांग करते हुए धमकी देने के मामले में शोएब ढेबर की भूमिका सामने आ...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 11:51:02 AM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 12:20:41 PM (IST)
रायपुर में कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी, शोएब ढेबर हिरासत में; 50 करोड़ फिरौती केस से कनेक्शन? जांच जारी
लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी में शोएब ढेबर हिरासत में

HighLights

  1. होटल के वाई-फाई से करवाता था धमकी भरे फोन
  2. जांजगीर युवक ने खोला शोएब का नाम
  3. 7 लोगों को लॉरेंस के नाम पर मिली धमकी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। कांग्रेस नेता अजीत कुकरेजा के पिता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi Threat) के नाम पर धमकी देने के मामले में पुलिस की जांच में शोएब ढेबर की भूमिका सामने आई है। पुलिस को संदेह है कि शोएब ही दूसरे लोगों के माध्यम से लॉरेंस के नाम पर धमकी भरे फोन करवाता था।

तेलीबांधा पुलिस ने शनिवार देर रात शोएब ढेबर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सेंट्रल जोन एसीपी, थाना प्रभारी समेत पुलिस अधिकारियों की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

शोएब ढेबर कौन है?

शोएब ढेबर शराब घोटाला मामले में आरोपित अनवर ढेबर का बेटा है। वह कांग्रेस नेता और रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा है। इसी वजह से पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी राजनीतिक और कारोबारी हलकों में चर्चा है। धमकी प्रकरण में शोएब की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच अभी जारी है।


हरियाणा के युवक से करवाता था फोन

पुलिस की जांच में पता चला है कि धमकी देने के लिए हरियाणा के एक युवक का इस्तेमाल किया जाता था। यह युवक रायपुर के एक होटल में काम करता है। आरोप है कि उससे होटल के वाई-फाई के जरिए फोन करवाए जाते थे, ताकि कॉल करने वाले की पहचान और लोकेशन छिपाई जा सके। वीआईपी रोड क्षेत्र के एक होटल में बैठकर शराब पीने के बाद धमकी भरे फोन किए जाने की जानकारी भी पुलिस को मिली है।

पुलिस अब होटल, वाई-फाई कनेक्शन, मोबाइल और इंटरनेट कॉल से जुड़े तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि होटल में शोएब और धमकी देने वाले युवकों की कितनी बार मुलाकात हुई।

जांजगीर के युवक से पूछताछ में खुला नाम

कुकरेजा के पिता को धमकी देने के मामले में पुलिस ने पहले जांजगीर-चांपा के एक युवक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि युवक ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने के लिए फोन किया था। इसके बदले उसे करीब पांच हजार रुपये दिए जाने की बात सामने आई है। इसी पूछताछ के दौरान शोएब ढेबर का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उसे शनिवार देर रात मेमन समाज के कार्यक्रम से हिरासत में लिया।

सात लोगों को धमकी देने की जांच

पुलिस को अब तक करीब सात लोगों को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दिए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इन सभी मामलों के पीछे एक ही नेटवर्क था या अलग-अलग लोगों ने लॉरेंस का नाम इस्तेमाल किया। कॉल डिटेल, इंटरनेट कॉल, मोबाइल लोकेशन और पैसों के लेन-देन की जांच की जा रही है।

ढेबर परिवार को भी मिली थी 50 करोड़ की धमकी

कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता और पूर्व महापौर एजाज ढेबर को भी लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग के नाम पर फोन कर 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इस मामले में कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज है। अब पुलिस कुकरेजा को मिली धमकी और ढेबर परिवार से 50 करोड़ रुपये मांगने के मामले के बीच भी कनेक्शन तलाश रही है।

यह भी पढ़ें- फेसबुक पर दोस्ती, फिर राजनीति में पद का लालच... बिलासपुर में युवक से 82 लाख की ठगी

नेटवर्क की कड़ियां तलाश रही पुलिस

पुलिस अब शोएब से यह जानने का प्रयास कर रही है कि धमकी देने वाले युवकों से उसका संपर्क कैसे हुआ, उन्हें कितने पैसे दिए गए और लॉरेंस का नाम इस्तेमाल करने के पीछे क्या मकसद था। पुलिस यह भी जांच रही है कि कहीं अलग-अलग लोगों को धमकी दिलवाकर किसी तरह का दबाव या ब्लैकमेलिंग तो नहीं की जा रही थी। फिलहाल शोएब की भूमिका को लेकर जांच जारी है और पुलिस ने पूछताछ के निष्कर्षों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।