• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG Liquor Scam: शराब घोटाले के 28 आरोपी अधिकारी EOW कोर्ट में पेश, सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत पर हुई रिहाई

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में आरोपी 28 अधिकारियों को मंगलवार को EOW की विशेष अदालत में पेश किया गया। सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रि...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 23 Sep 2025 02:00:19 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Sep 2025 02:00:19 PM (IST)
CG Liquor Scam: शराब घोटाले के 28 आरोपी अधिकारी EOW कोर्ट में पेश, सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत पर हुई रिहाई
शराब घोटाले के 28 आरोपी अधिकारी EOW कोर्ट में हुए पेश

HighLights

  1. 28 आरोपी अधिकारी EOW कोर्ट में पेश।
  2. सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत पर रिहाई।
  3. आरोपियों ने 1-1 लाख जमानत पट्टा जमा किया।

नई दुनिया, रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। घोटाले के आरोपी 28 अधिकारियों को मंगलवार को EOW की विशेष अदालत में पेश किया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक सभी अधिकारी अग्रिम जमानत के कागजात लेकर कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट में 1-1 लाख रुपए का जमानत पट्टा जमा करने पर उन्हें जमानत मिल गई।

naidunia_image

जमानतदारों के साथ अदालत पहुंचे आरोपी

सभी आरोपी अधिकारी अपने-अपने जमानतदारों के साथ अदालत पहुंचे थे। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें गिरफ्तारी से राहत देते हुए अग्रिम जमानत दी थी। गौरतलब है कि यह मामला प्रदेश के सबसे बड़े आर्थिक घोटालों में से एक माना जा रहा है, जिसकी जांच EOW कर रही है।


शराब घोटाला क्या है?

ED के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान साल 2019 से 2022 तक लाइसेंसी शराब दुकानों पर डुप्लिकेट होलोग्राम लगाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेची जाती थी, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था। उस दौरान शराब को स्कैनिंग से बचाने के लिए नकली होलोग्राम भी लगाया जाता था, ताकि वह किसी की पकड़ में न आ सके।

इस होलोग्राम को बनाने के लिए घोटाले में संलिप्त लोगों ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में होलोग्राफी का काम करने वाली प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को टेंडर दिया था। ईडी ने अपनी जांच के बाद यह बताया है कि यह कंपनी होलोग्राम बनाने के लिए पात्र नहीं थी, फिर भी नियमों में संशोधन करके यह टेंडर उसी कंपनी को दे दिया गया था।

टेंडर दिलाने के एवज में कंपनी के मालिक विधु गुप्ता से भारी कमीशन लिया गया था। यह जानकारी सामने आने के बाद जब कंपनी के मालिक विधु गुप्ता को ईडी ने गिरफ्तार किया तो उसने कांग्रेस सरकार में सीएसएमसीएल में एमडी अरुणपति त्रिपाठी, होटल कारोबारी अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा का नाम लिया।

यह भी पढ़ें- टीचर ने बाल पकड़कर घसीटा... स्कूल में अपमान और पिटाई से आहत छात्रा ने लगाई फांसी