
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। ग्रामीण पुलिस महकमे में प्रशासनिक कसावट लाने और कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) द्वारा जारी नवीनतम आदेश के तहत कुल 27 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल के अंतर्गत 5 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 11 प्रधान आरक्षक और 11 आरक्षक शामिल हैं।
प्रशासनिक दक्षता में सुधार और मैदानी कार्यप्रणाली को मजबूती देने के लिए यह कदम उठाया गया है। तबादला आदेश जारी होते ही सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
इस बदलाव से ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न थानों में पुलिस बल के पुनर्गठन के साथ-साथ पुलिसिंग व्यवस्था में नया तालमेल देखने को मिलेगा।
जारी निर्देशों के अनुसार, विभिन्न थानों और शाखाओं में पदस्थ कर्मचारियों को स्थानांतरित कर नई जगहों पर भेजा गया है। इसमें एएसआई से लेकर आरक्षक स्तर तक के जवान शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह फेरबदल पूरी तरह से विभागीय आवश्यकताओं के अनुरूप किया गया है ताकि थाना स्तर पर जनसुरक्षा और गश्त व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।