• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी में पुरानी पेंशन योजना की मांग तेज, 18 नवंबर को सामूहिक अवकाश

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग तेज हो गई है। अधिकारी-कर्मचारी 18 नवंबर को एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 07:53:09 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 07:56:57 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी में पुरानी पेंशन योजना की मांग तेज, 18 नवंबर को सामूहिक अवकाश
छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी में OPS को लेकर बड़ा आंदोलन (AI Generated image)

HighLights

  1. विद्युत कंपनी में 18 नवंबर को सामूहिक अवकाश
  2. कंपनी में 9020 एनपीएसधारी अधिकारी-कर्मचारी हैं
  3. श्रम आयुक्त की बैठक में नहीं बना समाधान

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। राज्य विद्युत कंपनी में पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने की मांग को लेकर 18 नवंबर को अधिकारी-कर्मचारी एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। कंपनी के 12 कर्मचारी संगठनों के संयुक्त अधिकार मंच ने आंदोलन की पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अवकाश के लिए शत-प्रतिशत आवेदन प्रबंधन को सौंपे जा चुके हैं।

9020 कर्मचारी हैं NPS के दायरे में

अभियंता संघ के महासचिव डॉ. मनोज वर्मा के अनुसार कंपनी में करीब 9020 एनपीएसधारी अधिकारी-कर्मचारी हैं। जिन क्षेत्रों में 80 से 90 प्रतिशत आवेदन जमा हुए हैं, वहां भी 15 नवंबर तक सभी आवेदन जमा होने की पुष्टि की गई है। इससे साफ है कि 18 नवंबर को कंपनी का कामकाज व्यापक रूप से प्रभावित हो सकता है।


तीन साल से लंबित है मांग

शासन ने छह अक्टूबर 2023 को विद्युत कंपनी में एनपीएस के स्थान पर ओपीएस लागू करने का आदेश जारी किया था। इसके बावजूद कंपनी प्रबंधन द्वारा तीन वर्षों से इस मांग पर कोई निर्णय नहीं लिए जाने से कर्मचारी संगठनों में भारी नाराजगी है। पांच अक्टूबर को कंपनी मुख्यालय में हजारों कर्मचारियों ने विशाल आमसभा कर प्रदर्शन किया था। इसी आमसभा के बाद सामूहिक अवकाश का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें- महादेव सट्टा केस के आरोपी सौरभ चंद्राकर की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट में पेश, रिमांड पर लेगी ED

श्रम आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद भी नहीं निकला हल

संयुक्त अधिकार मंच और कंपनी प्रबंधन के बीच श्रम आयुक्त के समक्ष छह और 12 नवंबर को दो बैठकें हुईं। इन बैठकों में प्रबंधन ने ओपीएस लागू करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन होने की जानकारी दी। वहीं मंच ने स्पष्ट कर दिया है कि पुरानी पेंशन लागू करने का आदेश जारी होने पर ही 18 नवंबर के सामूहिक अवकाश का निर्णय वापस लिया जाएगा। श्रम आयुक्त ने औद्योगिक शांति बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को अवकाश से पहले समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।