• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में अब दिसंबर बाद कटेगी 7 लाख उपभोक्ताओं की बिजली

मुख्यमंत्री समाधान योजना के तहत 13.54 लाख उपभोक्ताओं का 797 करोड़ माफ किया गया, लेकिन 7 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने अब तक भुगतान नहीं किया।

By Satish PandeyEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 07:24:52 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 07:35:26 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ में अब दिसंबर बाद कटेगी 7 लाख उपभोक्ताओं की बिजली
बिजली वितरण कंपनी का लोगो

HighLights

  1. 7 लाख उपभोक्ताओं ने नहीं किया भुगतान
  2. अब तक सिर्फ 125.67 करोड़ की वसूली
  3. 31 दिसंबर बाद कटेगी बकायादारों की बिजली

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल बकाया का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। करीब 20.50 लाख आम उपभोक्ताओं पर लगभग 2,421 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। बकाया वसूली और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री समाधान योजना शुरू की, लेकिन इसके बावजूद सात लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने अब तक बकाया राशि जमा नहीं की है।

797 करोड़ की माफी के बाद भी सुस्ती

योजना के तहत 20.50 लाख पात्र उपभोक्ताओं में से 13.54 लाख उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी जा चुकी है। इन उपभोक्ताओं का कुल 797 करोड़ रुपये माफ किया गया है। इसमें 352 करोड़ रुपये मूल राशि और 445 करोड़ रुपये सरचार्ज शामिल है। यानी उपभोक्ताओं को सरचार्ज में भारी छूट मिली है। इसके बावजूद भुगतान का आंकड़ा निराशाजनक है। योजना के माध्यम से अब तक केवल 125.67 करोड़ रुपये का ही भुगतान प्राप्त हुआ है।


राहत के बाद भी भुगतान नहीं

बिजली कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री समाधान योजना के जरिए बकायादारों को सरचार्ज में राहत देकर भुगतान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। योजना में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पंजीयन भी कराया है और उन्हें करोड़ों रुपये की छूट मिल चुकी है। इसके बाद भी वसूली की रफ्तार धीमी है। पंजीकृत उपभोक्ताओं में सात लाख से अधिक ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक एक रुपया भी जमा नहीं किया है।

दिसंबर तक मौका, फिर कनेक्शन कटेगा

विद्युत वितरण कंपनी के लिए अब बकाया वसूली बड़ी चुनौती बन गई है। योजना की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 तय की गई है। तब तक कंपनी उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए लगातार प्रेरित करेगी। इसके बाद भी बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है। कंपनी बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटने और विशेष वसूली अभियान चलाने की योजना बना रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं के पास योजना का लाभ लेकर बकाया चुकाने का मौका सिर्फ 31 दिसंबर तक है।

यह भी पढ़ें- CG में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली कंपनियों में JE, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत कई पदों पर भर्ती शुरू

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।