• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Ration card: जल्दी करवाएं e-KYC, वरना 3 दिन बाद बंद हो सकता है 35 लाख लोगों का राशन

छत्तीसगढ़ में Ration card का e-KYC नहीं कराने पर 30 जून के बाद राशन मिलना बंद हो सकता है। प्रेदश में लगभग 35 लाख राशन कार्डों का केवाईसी नहीं हुआ है। ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 28 Jun 2025 10:48:01 AM (IST)Updated Date: Sat, 28 Jun 2025 11:36:34 AM (IST)
CG Ration card: जल्दी करवाएं e-KYC, वरना 3 दिन बाद बंद हो सकता है 35 लाख लोगों का राशन
35 लाख लोगों का नहीं हुआ ई-केवाईसी

HighLights

  1. 30 जून तक राशन कार्ड ई-केवाईसी अंतिम तिथि
  2. 34 लाख 95 हजार 058 लोगों का ई-केवाईसी नहीं
  3. तिथि आगे बढ़ाने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: सरकार ने राशनकार्डों की ई-केवाईसी के लिए 30 जून की अंतिम तारीख तय की है। इसके बाद भी प्रदेशभर में अभी तक 34 लाख 95 हजार 058 लोगों ने ई-केवाईसी नहीं करवाया है। वहीं अभी तक सरकार ने ई-केवाईसी कराने की नई तारीख नहीं बढ़ाई है। ऐसे में दो दिनों के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराई गई, तो तीसरे दिन से प्रदेशभर के करीब 35 लाख लोगों को राशन मिलना बंद हो जाएगा।

naidunia_image

बता दें कि प्रदेश में 81 लाख 66 हजार 887 राशनकार्ड जारी किए गए हैं, जिनमें 2,73,66,829 सदस्यों का नाम दर्ज किया गया है। जिन लोगों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, सरकार उन्हें अपात्र मानकर उनका खाद्यान्न बंद कर सकती है।


रायपुर में 3.53 लाख लोगों का ई-केवाईसी शेष

रायपुर में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अब भी 3.53 लाख से अधिक कार्डधारियों का ई-केवाईसी बचा है। कुल 22.31 लाख सदस्यों में से अब तक 18.77 लाख लोगों का ई-केवाईसी हो चुका है, जो 84.32% है। वहीं 15.87% लोगों का डिजिटल सत्यापन अभी लंबित है।

अंतिम तिथि अब तक नहीं बढ़ी

विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा है कि ई-केवाईसी की समय-सीमा तय कर दी गई है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि प्रदेश में भी जल्द इसी प्रकार की कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। जिन कार्डधारियों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, उनके लिए यह अंतिम अवसर माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Dongargarh Yoga Ashram Case: ढोंगी तरुण के पास यूरोप से आ रहा था पैसा... विदेशी फंडिंग की जांच शुरू

शासन ने जारी किया है आदेश

खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को डिजिटल पहचान से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। ऐसे में प्रदेश के लाखों राशन कार्डधारकों के लिए यह तीन दिन का अल्टीमेटम बन चुका है। सूत्रों के मुताबिक, खाद्य एवं नगरिक आपूर्ति विभाग की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट कर दिया गया है कि 30 जून तक हर हाल में ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण होनी चाहिए। इस तिथि के बाद बिना ई-केवाईसी वाले राशन कार्ड निलंबित कर दिए जाएंगे, और जुलाई से राशन वितरण रोका जा सकता है।

ई-केवाईसी कराना क्यों है जरूरी ?

बता दें कि ई-केवाईसी एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें आधार से जुड़े मोबाइल नंबर से डिजिटल सत्यापन किया जाता है। इस प्रणाली से यह तय किया जाता है कि लाभार्थी वास्तविक, जीवित और पात्र है या नहीं। इसके जरिए फर्जी, मृत अथवा दोहरे राशन कार्ड धारकों की पहचान कर उन्हें सूची से बाहर किया जा सकता है। ई-केवाईसी की प्रक्रिया में आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक किया जाता है, और बायोमेट्रिक अथवा ओटीपी के माध्यम से प्रमाणीकरण किया जाता है। इससे पात्र हितग्राहियों को समय पर और उचित मात्रा में खाद्यान्न आवंटन तय हो सकेगा।