• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ GST विभाग में 164 अधिकारी-कर्मचारी का तबादला! 10 संयुक्त आयुक्त और 13 उपायुक्तों को नई जिम्मेदारी

त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग ने गुरुवार को एक साथ 164 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इनमें वरिष्ठ अधिकारियों ...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 08:26:06 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 08:26:06 PM (IST)
छत्तीसगढ़ GST विभाग में 164 अधिकारी-कर्मचारी का तबादला! 10 संयुक्त आयुक्त और 13 उपायुक्तों को नई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ GST विभाग में 164 अधिकारी-कर्मचारी का तबादला

HighLights

  1. स्टेट जीएसटी विभाग में 164 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला
  2. 10 संयुक्त आयुक्त और 13 उपायुक्तों को मिलीं नई जिम्मेदारियां
  3. त्योहारी सीजन में कर जांच और राजस्व कार्यों में तेजी का लक्ष्य

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग ने गुरुवार को एक साथ 164 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इनमें वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर निरीक्षक और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

10 संयुक्त आयुक्त और 13 उपायुक्तों समेत कई अधिकारी स्थानांतरित

जारी तबादला सूची में 10 संयुक्त आयुक्त, 13 उपायुक्त, 36 सहायक आयुक्त और 28 कर अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा 30 कर निरीक्षकों और 47 अन्य कर्मचारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। विभागीय स्तर पर इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के साथ कामकाज में बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है।


जीएसटी संग्रह और राजस्व कार्यों पर दिखेगा फेरबदल का असर

त्योहारी सीजन में बाजारों में कारोबार बढ़ने के साथ जीएसटी संग्रह और कर अनुपालन पर भी विभाग की सक्रियता बढ़ जाती है। ऐसे में बड़े स्तर पर हुए तबादलों के बाद अधिकारियों को नई जगह जिम्मेदारी संभालनी होगी। माना जा रहा है कि फेरबदल का असर कर जांच, निरीक्षण और राजस्व संबंधी कार्यों पर भी पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- रायपुर पुलिस का नशे के सौदागरों पर स्ट्राइक, 24 घंटे में 1.27 क्विंटल गांजा जब्त, 64 लाख की खेप के साथ 6 गिरफ्तार