• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर पुलिस का नशे के सौदागरों पर स्ट्राइक, 24 घंटे में 1.27 क्विंटल गांजा जब्त, 64 लाख की खेप के साथ 6 गिरफ्तार

पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 64 लाख...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 04:01:29 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 04:01:29 PM (IST)
रायपुर पुलिस का नशे के सौदागरों पर स्ट्राइक, 24 घंटे में 1.27 क्विंटल गांजा जब्त, 64 लाख की खेप के साथ 6 गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने 24 घंटे में 1.27 क्विंटल गांजा किया जब्त

HighLights

  1. एक क्विंटल 27 किलो गांजा जब्त, छह तस्कर गिरफ्तार
  2. फाफाडीह और टाटीबंध में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई
  3. अंतरराज्यीय तस्करों के साथ संघर्षरत बालक भी पकड़ा गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में सूखे नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज व आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग कार्रवाई में एक क्विंटल 27 किलो 299 ग्राम गांजा जब्त किया है।

पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई फाफाडीह चौक स्थित यात्री प्रतीक्षालय और टाटीबंध के इस्कान टेंपल मोड़ के पास की गई।


पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपितों से गांजे की सप्लाई के स्रोत और इसे खपाने वाले नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे और आरोपितों तक पहुंचने के लिए बैकवर्ड और फारवर्ड लिंकेज खंगाल रही है।

ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहे थे 82.51 किलो गांजा

पहली कार्रवाई सात अक्टूबर को गंज थाना क्षेत्र में की गई। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि पचपेड़ी नाका की ओर से एक आटो में तीन लोग गांजा लेकर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने आटो की तलाश शुरू की। आटो फाफाडीह चौक स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे रोक लिया।

आटो में सवार तीन लोगों से पूछताछ करने पर उनकी पहचान मुकुंद शर्मा निवासी जगदलपुर, गोपाल वर्मा उर्फ गोपी निवासी जगदलपुर और संतोष साहू निवासी बलौदाबाजार के रूप में हुई। उनके पास रखे ट्राली बैग की तलाशी लेने पर उसमें गांजा मिला। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर 82.51 किलो गांजा जब्त किया। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त माल की कुल कीमत करीब 41.25 लाख रुपये बताई गई है।

टाटीबंध में ग्राहक तलाश रहे थे, बालक भी शामिल

दूसरी कार्रवाई आठ अक्टूबर को आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध स्थित इस्कान टेंपल मोड़ के पास की गई। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। टीम ने आमानाका पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा।

पूछताछ में उनकी पहचान कान्हू डाकुआ निवासी ओडिशा और सुमित भट्टाचार्य निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। उनके साथ एक विधि के साथ संघर्षरत बालक भी मिला। तलाशी लेने पर उनके बैग से 44.799 किलो गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 22.39 लाख रुपये आंकी गई है। तीनों को पकड़कर गांजा जब्त किया गया। मामले में आमानाका थाने में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

राजस्थान से जगदलपुर और ओडिशा-बंगाल से रायपुर तक नेटवर्क की जांच

पुलिस जांच में सामने आया है कि गंज मामले में पकड़े गए आरोपितों के मूल पते राजस्थान के हैं, जबकि वे वर्तमान में जगदलपुर में रह रहे थे। वहीं आमानाका मामले में पकड़ा गया आरोपित कान्हू डाकुआ ओडिशा और सुमित भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और रायपुर में इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों प्रकरणों में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर गांजा तस्करी की पूरी श्रृंखला तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। सप्लायर से लेकर खरीदार तक की जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 'राजस्थान से भोपाल के रास्ते चल रहा था नशे का खेल'; गंजबासौदा में पकड़ा गया ब्राउन शुगर नेटवर्क, महिला समेत 6 गिरफ्तार

85 मामलों में 190 आरोपित गिरफ्तार

रायपुर कमिश्नरेट में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीमों ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के 85 प्रकरणों में 190 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में गांजा, ओशन ग्रो, प्रतिबंधित नशीली गोलियां, एमडीएमए, पार्टी पिल्स, कोकीन, प्रतिबंधित सिरप, डोडा, हेरोइन, ब्राउन शुगर और अफीम सहित अन्य मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। इनके अलावा नकदी, चारपहिया-दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन, कट्टा, चाकू सहित अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 6.31 करोड़ रुपये बताई गई है।