• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में SIR के बाद 24 लाख नाम हटे, पात्र मतदाताओं को जोड़ने 33 जिलों में 27 हजार BLO तैनात, हर बुधवार-गुरुवार लगेंगे शिविर

प्रदेश में कोई पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे इसके लिए निर्वाचन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है।

By Abhishek RaiEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 08:18:40 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 08:18:40 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में SIR के बाद 24 लाख नाम हटे, पात्र मतदाताओं को जोड़ने 33 जिलों में 27 हजार BLO तैनात, हर बुधवार-गुरुवार लगेंगे शिविर
छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में नाम जोड़ने का मौका (AI Generated Image)

HighLights

  1. प्रदेश में मतदाता सूची के लिए विशेष अभियान
  2. 33 जिलों में 27,196 बीएलओ की ड्यूटी तय
  3. बुधवार-गुरुवार मतदान केंद्रों पर लगेंगे शिविर

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। प्रदेश में कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे, इसके लिए निर्वाचन विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को मैदान में उतार दिया है। विशेष अभियान के तहत जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। इस माह प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को सभी मतदान केंद्रों पर और शुक्रवार व शनिवार को चिन्हित स्कूलों-कॉलेजों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।

33 जिलों में 27 हजार से ज्यादा बीएलओ तैनात

विभाग ने प्रदेश के 33 जिला निर्वाचन अधिकारियों, 90 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, 377 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, 2719 बूथ स्तरीय पर्यवेक्षकों और 27,196 बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) की ड्यूटी लगाई है। ये अधिकारी-कर्मचारी पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भरने में सहायता करेंगे। मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने पर आपत्ति के लिए फार्म-7 और नाम-पते में सुधार, निवास स्थान बदलने सहित अन्य संशोधनों के लिए फार्म-8 की सुविधा दी जा रही है।


हेल्पलाइन 1950 पर मिलेगी मदद

मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों और आवेदन भरने में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अभियान के दौरान मतदाता सूची से अलग-अलग कारणों से हटाए गए नामों का भी दोबारा सत्यापन किया जाएगा। बूथ लेवल अधिकारियों को फार्म-6 भरवाने और अपने क्षेत्र में मतदाताओं का सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद 24,99,823 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हो गए थे।

यह भी पढ़ें- CG Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए नागरिक ECI NET मोबाइल ऐप और आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, वे अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी को फार्म-6 देकर आवेदन कर सकते हैं।