• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG ka Mausam: भीषण गर्मी झेलने के बाद अब थोड़ी राहत, गरज-चमक के साथ बारिश होने संभावना

मानसून के आने के साथ ही प्रदेश में अब गर्मी से बेहाल लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। प्रेदश के अधिकांश भाग में रविवार को हल्की बारिश होने की संभावना ह...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 15 Jun 2025 08:23:14 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Jun 2025 08:32:02 AM (IST)
CG ka Mausam: भीषण गर्मी झेलने के बाद अब थोड़ी राहत, गरज-चमक के साथ बारिश होने संभावना
(सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. रायपुर का तामपान अधिकतम- 35 डिग्री, न्यूनतम- 28.3 डिग्री
  2. बिलासपुर का तापमान 35.4 डिग्री, न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री
  3. दुर्ग का तापमान अधिकतम 35.4 डिग्री, न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री

राज्य ब्यूरो, रायपुर। जून की शुरूआत से ही भीषण गर्मी झेलने के बाद अब प्रदेश के लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मानसून के आगमन के साथ ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। जिससे की तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बारिश के बाद ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह शाम का मौसम भी खुशनुमा बना हुआ है। हालांकि तेज बारिश के कारण कई शहरों में जल भराव की समस्या भी देखी जा रही है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में रविवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही तापमान भी 35 डिग्री के आस-पास बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले अगले 5 दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ किसानों भी राहत की सांस लेंगे।


रविवार का तापमान

बता दें कि रविवार 15 जून को प्रदेश की राजधानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जिले के अधिकतम ताममान 35 डिग्री के औसत में रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है। रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री रहेगा। वहीं बिलासपुर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री रहने वाला है।

naidunia_image

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ पुलिस की भाषा अब होगी आसान, उर्दू-फारसी की जगह हिन्दी के शब्दों का होगा उपयोग

इसी प्रकार दुर्ग में मौसम इन दो शहरों के मुकाबले कुछ ठंडा रहने वाला है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री ही जाएगा जबकि रात को यह 26.4 डिग्री तक उतर सकता है। प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में मौसम राजधानी के मुकाबले और ठंडा रहने वाला है। साथ ही इन इलाकों में बारिश की भी संभावना है। ऐसे में गर्मी से बदहाल लोगों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है।

एक घंटे की वर्षा और चार घंटे बिजली गूल

बिलासपुर में शनिवार की शाम शहर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। हल्की धूप और उमस भरे वातावरण के बीच अचानक तेज बादल घिर आए और देखते ही देखते वर्षा शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक तेज गरज और बिजली की कड़क के साथ वर्षा हुई। एक घंटे की वर्षा ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। वर्षा शुरू होते ही शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई अचानक ठप हो गई। कई ट्रांसफार्मरों में फाल्ट आ गया, तो कहीं बिजली के खंभों पर लगे उपकरणों में तकनीकी खराबी दर्ज की गई। शनिचारी बाजार स्थित सब स्टेशन इंसुलेटर फूटकर टूट गया। इसके कारण तीन से चार घंटे तक बिजली नहीं रही। बिजली गुल होने से जहां लोग अंधेरे में बैठने को मजबूर हुए, वहीं गर्मी और उमस के कारण लोगों की परेशानी और भी बढ़ गई।

यह भी पढ़ें:Illegal Bangladeshi: छुपकर रह रहा था बांग्लादेशी परिवार, अंडे का ठेला लगाता था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शुरूआती बारिश में ही खुल गई नगर निगम की पोल

naidunia_image

बिलासपुर शहरमें तेज बारिश के दौरान तेज जरहाभाठा, शांतिनगर, मंझवापारा, अज्ञेय नगर, श्रीकांत वर्मा मार्ग, हंसा विहार, लिंक रोड, मंगला, निराला नगर, कश्यप कालोनी, दयालबंद, तोरवा, भारतीय नगर, विद्या नगर, विनोबा नगर, कुदुदंड निचली बस्ती के साथ ही सरकंडा के एक दर्जन से ज्यादा क्षेत्रों में बारिश की वजह से जलभराव की समस्या सामने आने लगी। इन इलाकों में तेज बारिश होने से पानी घरों में घुस जाता है।

नगर निगम की माने तो अभी शहर के नाले, नालियों की सफाई का काम किया जा रहा है। जोन स्तर पर सफाई करने की निगरानी की जिम्मेदारी जोन कमिश्नर हो दिया गया है। लेकिन सफाई का कार्य बेहद ही धीमी गति से चल रहा है। आधे से ज्यादा नाले-नालियों की सफाई नहीं हो सकी है। साफ है कि आने वाले दिनों बारिश होने के बाद इनकी वजह से समस्या होगी।