• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Illegal Bangladeshi: छुपकर रह रहा था बांग्लादेशी परिवार, अंडे का ठेला लगाता था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर में पुलिस ने एक अवैध बांग्लादेशी परिवार के 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी दस्तावेज बनाकर रह रहे थे। अवैध बांग्लादेशी शहर के धर्मनगर इलाक...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 14 Jun 2025 11:39:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Jun 2025 11:46:19 AM (IST)
Illegal Bangladeshi: छुपकर रह रहा था बांग्लादेशी परिवार, अंडे का ठेला लगाता था, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध बांग्लादेशी परिवार गिरफ्तार

HighLights

  1. रायपुर से अवैध बांग्लादेशी परिवार गिरफ्तार
  2. फर्जी दस्तावेज बनाकर रह रहे थे रायपुर में
  3. अंडे का ठेला लगाता था अवैध बांग्लादेशी

नईदुनिया प्रतिनिधि,रायपुर: प्रदेश में रह रहे अवैध बंग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक परिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मो. दिलावर नामक व्यक्ति, उसकी पत्नी परवीन बेगम समेत नाबालिग बच्चे को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी दस्तावेजों के सहारे लंबे समय से रायपुर में रह रहे थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने भारतीय नागरिकता से संबंधित फर्जी दस्तावेज तैयार कर स्थानीय निवासियों की तरह जीवन यापन शुरू कर दिया था। उसके पास से आधार कार्ड, राशन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। साथ ही उसकी पत्नी और बच्चे के दश्तावेजों की भी जांच की जा रही है।


यह भी पढ़ें: भिलाई के बाद अब दुर्ग में भी पकड़ाए बांग्‍लादेशी, सपना और रानी नाम से रह रही थीं ये महिलाएं

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक परिवार शहर के धर्मनगर इलाके में किराए का मकान लेकर रहा रहा था। वह अंडे का ठेला लगाता था। परिवार बांग्लादेश के मुंशीगंज स्थित मुख्तारपुर थाना क्षेत्र का मूल निवासी है। टिकरापारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसके तार किसी आतंकी या अंतरराष्ट्रीय गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं।

पहले भी तीन सगे भाई गिरफ्तार

naidunia_image

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से राज्य में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से प्रदेश भर में संदेह के आधार पर लोगों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है। चार महीने पहले भी तीन बांग्लादेशी सगे भाई मो. इस्माइल, शेख अकबर और शेख साजन को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था, जो फिलहाल जेल में बंद हैं। इन सभी मामलों में फर्जी दस्तावेज तैयार कराने वाले गिरोह का एक मुख्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: Illegal Bangladeshi: बांग्लादेश की पन्ना बीबी भिलाई में अंजलि बनकर रह रही थी… 8 साल पहले गैर-कानूनी तरीके से भारत आई थी

भिलाई से भी महिलाएं गिरफ्तार

बता दें कि दुर्ग जिला पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में भिलाई व उसके आस-पास के क्षेत्र से कई बंग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग यहां फर्जी दस्तावेज बनाकर और नाम बदलकर कई सालों से रह रहे थे। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। जिसके बाद पुलिस ने शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी छानबीन कर रही है।