• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG Weather: छत्तीसगढ़ में सूरज उगल रहा आग, 45 डिग्री के साथ बिलासपुर सबसे गर्म, अगले 5 दिन लू का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी जारी है। बुधवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग न...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 21 May 2026 07:55:47 AM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 07:57:20 AM (IST)
CG Weather: छत्तीसगढ़ में सूरज उगल रहा आग, 45 डिग्री के साथ बिलासपुर सबसे गर्म, अगले 5 दिन लू का अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी जारी है

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर जारी
  2. 45 डिग्री के साथ बिलासपुर सबसे गर्म
  3. अगले 5 दिन मध्य छत्तीसगढ़ में लू चलेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी जारी है। बुधवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ में लू चलेगी। राजधानी में 21 मई को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, लेकिन तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। दूसरी तरफ, तेज गर्मी के बाद शाम को हल्की बूंदाबांदी से उमस बढ़ रही है।


मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई, लेकिन अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा। वर्षा के प्रमुख आंकड़ों में कहीं उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं की गई। रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर सहित अधिकांश शहरों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना रहा।

इस कारण बढ़ता जा रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बिहार और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। वहीं उत्तर प्रदेश के मध्य भाग से उत्तर तेलंगाना तक एक द्रोणिका विस्तारित है। बावजूद इसके प्रदेश में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। प्रदेश में लगातार उत्तर-पश्चिम से गर्म और शुष्क हवा का आगमन हो रहा है। इस कारण तापमान में बढ़ोतरी बनी है।

बड़ी संख्या में बीमार पड़ रहे लोग

भीषण गर्मी का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त, चक्कर और बेहोशी के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। डॉक्टरों ने बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

डिग्री बढ़ रहा अधिकतम तापमान

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस)

शहर अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 45.0 28.4

माना एयरपोर्ट 43.8 29.0

रायपुर43.5 29.8

अंबिकापुर 42 24.0

पेंड्रारोड 41.8 25.8

जगदलपुर 40.8 26.5

पहाड़ भी गर्मी व लू की चपेट में

पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहा है। यूपी का बांदा लगातार चौथे दिन दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा। बुधवार को यहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को 48.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर: भीषण गर्मी लू, हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ा, धूप में न निकले बाहर

मौसम विभाग ने बताया कि हालत यह है कि पहाड़ भी गर्मी के साथ लू की चपेट में हैं। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री, हिमाचल के ऊना में पारा 44 डिग्री, उत्तराखंड के देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया।