• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG Weather: अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी

CG Weather 13th September: सोमवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की च...और पढ़ें

By Goswami SahuEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 09:06:36 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 09:06:36 PM (IST)
CG Weather: अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी
CG Weather: अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून
  2. बस्तर, रायपुर और दुर्ग में भारी बारिश
  3. 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जबकि बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों तथा रायपुर व दुर्ग संभागों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश ने जीवन को प्रभावित किया।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में बना निम्न दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में दक्षिण छत्तीसगढ़ और उसके आसपास बने एक स्पष्ट निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से मानसूनी गतिविधियां तेज हुई हैं। इस सिस्टम से जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है।


वर्षा के आंकड़े और तापमान में गिरावट

बारिश के चलते प्रमुख जिलों में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। रायपुर में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम है, वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़ों पर नजर डालें तो धनोरा में सर्वाधिक 140 मिमी, बस्तर में 100 मिमी, पखांजूर, नानगुर, कोंडागांव और अंतागढ़ में 90-90 मिमी तक पानी बरसा। इसके अलावा दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर संभाग में भी अच्छी वर्षा दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब प्रिंसिपल को भी रोजाना लेने होंगे 2 पीरियड, बड़े कमरों में बैठेंगे छात्र

आगामी 24 घंटों का पूर्वानुमान एवं चेतावनी

मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार रविवार को बस्तर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आएगी। हालांकि सोमवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।