• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG Weather 8 October: मानसून की विदाई के बाद भी बदला छत्तीसगढ़ का मिजाज, रायपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट

मानसून की विदाई के बाद भी छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। बुधवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बादल बरसे, जबकि रायपुर में गर्मी बनी रही।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 10:03:05 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 10:03:05 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
CG Weather 8 October: मानसून की विदाई के बाद भी बदला छत्तीसगढ़ का मिजाज,	रायपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट
रायपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी (AI इमेज)

HighLights

  1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में बरसे बादल, रायपुर में गर्मी
  2. पेंड्रारोड में रात सबसे ठंडी, राजधानी में आज अंधड़ के आसार
  3. राजधानी रायपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। मानसून की विदाई के बाद भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। बुधवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बादल बरसे, जबकि रायपुर में गर्मी बनी रही। मानसून की वापसी रेखा रायपुर से होकर गुजर रही है, जिससे मौसम में बदलाव का असर दिखाई दे रहा है। रायपुर में गुरुवार को आंशिक बादल, बारिश या गरज-चमक के साथ अंधड़ की संभावना है।

राजधानी का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। दूसरी ओर पेंड्रारोड में रात सबसे ठंडी रही और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री पर पहुंच गया। बलरामपुर के चांदो और कबीरधाम के पिपरिया में तीन-तीन सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवा की संभावना जताई है। एक-दो स्थानों पर वज्रपात की चेतावनी भी है।


चांदो-पिपरिया में 30-30 मिलीमीटर बारिश

बुधवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। बलरामपुर जिले के चांदो और कबीरधाम जिले के पिपरिया में 30-30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सामरी और बिलासपुर जिले के कोटा में दो-दो सेंटीमीटर पानी गिरा। रायगढ़, मुंगेली के पथरिया, जशपुर के सन्ना और बिलासपुर में एक-एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। जगदलपुर में 1.1 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश का यह दौर मानसून वापसी के बीच स्थानीय मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से बना है।

अगले दो दिन गरज-चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। तेज हवा भी चल सकती हैं। रायपुर में आठ अक्टूबर को आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा बारिश या गरज-चमक के साथ अंधड़ की संभावना जताई गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- MP Weather Update: जबलपुर-रीवा समेत 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए चेतावनी जारी

तीन डिग्री तक बदला मौसम

उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। अंबिकापुर में न्यूनतम 18.6 डिग्री और बिलासपुर में 22.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके विपरीत रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। जगदलपुर में दिन का तापमान 33.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।