• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG Weather: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन बदला रहेगा मौसम, बालोद-धमतरी समेत 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

CG Weather Update 19 October: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला रहेगा। IMD ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 03:43:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 03:46:21 PM (IST)
CG Weather: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन बदला रहेगा मौसम, बालोद-धमतरी समेत 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
CG Aaj Ka Mausam: दक्षिण छत्तीसगढ़ में 4 दिन बदला रहेगा मौसम (एआई जेनेरेटेड इमेज)

HighLights

  1. 10 जिलों में बारिश और बिजली का येलो अलर्ट
  2. बालोद धमतरी गरियाबंद में हल्की बारिश के आसार
  3. जशपुर के पत्थलगांव कुनकुरी में 3 सेंटीमीटर बारिश

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम (CG Weather Forecast) बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट (IMD Rain Alert) जारी किया है। राजधानी रायपुर में तेज बारिश के आसार नहीं हैं। 18 अक्टूबर को शाम के समय बादल छाने का अनुमान है।

दक्षिण से आ रही नमी, हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण छत्तीसगढ़ में नमी पहुंच रही है। इसके असर से प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को भी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश दर्ज की गई।

शनिवार को कहां कितनी बारिश

शनिवार को जशपुर जिले के पत्थलगांव और कुनकुरी में 3-3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में 1 सेंटीमीटर बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा।


रायपुर में 34 डिग्री तक रहेगा तापमान

रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 18 अक्टूबर को रायपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

यह भी पढ़ें- चार माह में ही उखड़ी 16 करोड़ से बनी सड़क, रायपुर में NH-53 के कुम्हारी ब्रिज पर हादसों को न्योता दे रहे गड्ढे