• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG Weather 18th August: रायपुर से लेकर बिलासपुर तक कई जिलों में होगी भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब अगले 24 घंटे में उत्तर-उत्तर-पश्चिम और फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल, झारखंड और ब...और पढ़ें

By Jitendra DahiyaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 10:19:18 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2026 07:32:03 AM (IST)
CG Weather 18th August: रायपुर से लेकर बिलासपुर तक कई जिलों में होगी भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी। (AI Generated Image)

HighLights

  1. मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
  2. 50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा
  3. गरज-चमक के साथ वज्रपात का अलर्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब का असर छत्तीसगढ़ में साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार को रायपुर शहर में सुबह से बारिश का दौर चला और 24 घंटे में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के कई हिस्सों में भी अच्छी बारिश हुई। कोरबा में सबसे ज्यादा 170 मिमी पानी गिरा। कोटाबोल और बिहारपुर में 100-100, अड़गरहिहार में 90 और बौंड़ी-लोहरा में 70 मिमी बारिश दर्ज की गई।

भारी बारिश के साथ होगी गरज-चमक

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर बारिश हुई, जबकि सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री कम होकर 26.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने 18 अगस्त को भी प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।


रायपुर में दिनभर छाए रहेंगे बादल

राजधानी में 18 अगस्त को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 27 और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

कोरबा में सबसे ज्यादा 17 मिमी बारिश

प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश कोरबा में 170 मिमी दर्ज हुई। कोटाबोल और बिहारपुर में 100-100, अड़गरहिहार में 90, बौंड़ी-लोहरा में 70 तथा ओड़गी, रायपुर शहर, रायपुर, छाल और कापू में 60-60 मिमी बारिश हुई। लाल बहादुर नगर, अंबागढ़ चौकी, लखनपुर, छुरा, दरी में 50-50 मिमी पानी गिरा।

यह भी पढ़ें- युवक की HIV रिपोर्ट पहले बताई पॉजिटिव, दोबारा जांच में आई नेगेटिव... दुर्ग जिला अस्पताल की लैब में बड़ी लापरवाही

40 से 50 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब अगले 24 घंटे में उत्तर-उत्तर-पश्चिम और फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार की ओर जाएगा। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहेगा। 18 अगस्त को उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। गरज-चमक के साथ वज्रपात और तेज हवा को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।