• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG Weather Update: उत्तरी छत्तीसगढ़ में अभी भी ठंड का दौर, बस्तर में बढ़ी गर्मी; रायपुर में सुबह कोहरा

CG Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में नौ फरवरी के बाद रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी होने संभावना है। इसके साथ ही अधिकांश इलाकों से ठंड का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। हालांकि दिन के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने से मौसम ऐसा ही रहेगा।

By Saurab MishraEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 08 Feb 2026 06:24:45 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Feb 2026 06:25:57 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
CG Weather Update: उत्तरी छत्तीसगढ़ में अभी भी ठंड का दौर, बस्तर में बढ़ी गर्मी; रायपुर में सुबह कोहरा
तापमान में बढ़ोतरी के साथ लोगों को ठंड से मिलेगी राहत

HighLights

  1. जगदलपुर 31.2 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र
  2. अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज
  3. रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री दर्ज हुआ

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। वर्तमान में उत्तर से आ रही शीतल हवाओं के कारण रात और अलसुबह हल्की ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन यह राहत अब समाप्त होने वाली है।

मौसम विज्ञान के ताजा आंकड़ों के संकेत हैं कि आगामी 48 घंटों के पश्चात न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। जगदलपुर 31.2 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जबकि सरगुजा का अंबिकापुर 6.3 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। रायपुर में रविवार सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।


सुबह कोहरा, दोपहर में तीखी धूप

रायपुर शहर में अब पारा धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर अग्रसर है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य स्तर पर है। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री रहा। रविवार के लिए स्थानीय पूर्वानुमान है कि तड़के शहर में हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है।

जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, सूर्य की किरणों का प्रभाव बढ़ेगा और अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। वायु की मंद गति और नमी के स्तर में बदलाव के कारण लोगों को हल्की उमस का अनुभव भी हो सकता है।

उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में गर्मी

प्रदेश के अलग-अलग अंचलों में तापमान का बड़ा अंतर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। बस्तर संभाग के जगदलपुर में गर्मी का प्रभाव बढ़ गया है, वहां पारा 31 डिग्री को पार कर चुका है। इसके विपरीत, उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अब भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री नीचे गिरकर 6.3 डिग्री पर स्थिर है।

यह भी पढ़ें- MP Weather Update: प्रदेश में धीरे-धीरे बढ़ रहा तापमान, खंडवा में 31.1 डिग्री पर पहुंचा पारा; लोगों को ठंड से राहत

बिलासपुर और दुर्ग में भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। राजनांदगांव में रात का तापमान 13 डिग्री अंकित किया गया। यह भौगोलिक भिन्नता दर्शाती है कि जहां उत्तर में ठंड का प्रभाव शेष है, वहीं दक्षिण में ग्रीष्म ऋतु दस्तक दे रही है।

अब विदा होगी गुलाबी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में कोई भी विशेष मौसमी प्रणाली सक्रिय नहीं है, जिसके कारण अगले एक सप्ताह तक वर्षा की कोई संभावना नहीं है। सबसे प्रमुख परिवर्तन न्यूनतम तापमान में देखने को मिलेगा। नौ फरवरी के बाद रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी होने से ठंड का प्रभाव लगभग समाप्त हो जाएगा। हालांकि, अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष फेरबदल नहीं होगा। दिन की गर्मी स्थिर बनी रहेगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।