• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather Update: प्रदेश में धीरे-धीरे बढ़ रहा तापमान, खंडवा में 31.1 डिग्री पर पहुंचा पारा; लोगों को ठंड से राहत

पूरे प्रदेश में अब मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन के समय तापमान बढ़ने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। हालांकि सुबह-शाम ठिठूरन का दौर अभी ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 08 Feb 2026 06:07:26 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Feb 2026 06:07:53 AM (IST)
MP Weather Update: प्रदेश में धीरे-धीरे बढ़ रहा तापमान, खंडवा में 31.1 डिग्री पर पहुंचा पारा; लोगों को ठंड से राहत
धीरे-धीरे बदल रहा मध्य प्रदेश का मौसम

HighLights

  1. अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज
  2. 7.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान उमरिया में रहा
  3. भोपाल का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: प्रदेश के मौसम में बदलाव का सिलसिला शुरू होता नजर आ रहा है। शनिवार को राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, लेकिन सुबह के समय छाए हल्के कोहरे ने ठंड का अहसास बनाए रखा। राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान अब 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने लगा है, जिससे दिन की गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।

जानकारी के मुताबिक भोपाल में शनिवार की सुबह काफी धुंधली रही, इससे सुबह आवाजाही में थोड़ी परेशानी हुई। भोपाल का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 घंटे पहले के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जो इस बात का संकेत है कि अब ठंड से हल्की राहत मिल रही है।


खंडवा सबसे गर्म, उमरिया में ठंड

प्रदेश में तापमान के दो अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां पश्चिमी मध्य प्रदेश का खंडवा 31.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश का उमरिया मात्र 7.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया। रीवा और खजुराहो में भी न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे वहां रातें अभी भी सर्द बनी हुई है।

ग्वालियर में बढ़ा तापमान, 24 घंटे तक मौसम रहेगा शुष्क

पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज फिर से बदल रहा है। आसमान साफ है, लेकिन दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ रहा है। दिन व रात में औसतन दो डिसे से अधिक तापमान बढ़ा। दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को सुबह व रात को ठंड भी कमी लगी और दिन में तेज धूप की वजह से लोगों को गर्मी का भी एहसास हुआ।

यह भी पढ़ें- Weather Update: पहाड़ों पर एक बार फिर हो सकती है बारिश और बर्फबारी; मैदानी इलाके में घट रही सर्दी

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अभी 48 घंटे तक मौसम सामान्य रहेगा और पारे की चाल ऐसी ही रहेगी। नौ फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर अंचल पर आएगा। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। शनिवार को दिन में तेज धूप निकली और दिन का तापमान में 2.2 डिसे की बढ़ोतरी हुई और 28.9 डिसे पर पहुंच गया। ऐसे में दिन में लोगों को धूप की वजह से गर्माहट का एहसास हुआ। वहीं रात में भी ठंड कम हो गई। ऐसे में लोगाें को राहत रही।